
Gyanvapi Masjid File Photo
Gyanvapi Masjid Dispute Case: वाराणसी की जिला अदालत में बुधवार को ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े दो अहम मामलों पर सुनवाई होनी थी। हालांकि, कोर्ट के वकीलों के हड़ताल पर जाने से सुनवाई टलने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में बार एसोसिएशन ने वकीलों की हड़ताल बुलाई है। बता दें कि आज उस याचिका पर सुनवाई होनी थी, जिसमें मस्जिद की कुछ दीवारों को गिराकर वीडियोग्राफी की मांग की गई है। मस्जिद में वजूखाना के पास की दीवार गिराने के लिए वाराणसी कोर्ट में याचिका दायर की गई है। कोर्ट कमिश्नर को सर्वे की रिपोर्ट सौंपने के लिए दो दिन की मोहलत मिली है। इसका मतलब है कि नंदी के सामने और वजूखाने की दीवार को तोड़ने वाली याचिका पर होने वाली सुनवाई पर संशय बरकार है।
मुस्लिम पक्ष ने की यह मांग
उधर, मुस्लिम पक्ष ने यह मांग की है कि अगर सुनवाई होती है तो वह वादी पक्ष की महिलाओं की उस अर्जी पर विरोध करेगी, जिसमें नंदी की मूर्ति के सामने मस्जिद की दीवार को तोड़कर सर्वे कराए जाने की मांग की गई है। मुस्लिम पक्ष ने कहा है कि जब तक कोर्ट कमिश्नर की सर्वे रिपोर्ट अदालत में दाखिल न हो जाए, तब तक अदालत को सर्वे से जुड़ी अर्जियों पर सुनवाई नहीं करनी चाहिए।
इन बिंदुओं पर सुनवाई
1- सील किए गए तालाब से मछलियों को कहीं और छोड़ा जाए
2- शिवलिंग वाले स्थान के आसपास कोई वजू न करे
3- सील किए गए क्षेत्र में शौचालय की जगह बदली जाए
4- कुछ दीवारों को गिराकर वीडियोग्राफी की मांग
5- नंदी के उत्तर दिशा की दीवार तोड़ कर मलबा हटाया जाए
6- शिवलिंग की माप का पता लगाने के लिए कमीशन बने
7- पश्चिम दिशा की दीवार तोड़कर मंडप की भी वीडियोग्राफी हो
Published on:
18 May 2022, 3:04 PM IST
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.