वाराणसी. हमारे पास सारे रिश्ते होते हैं लेकिन उनमें से दोस्ती के रिश्ते बहुत ही अजीज होते हैं। दोस्त वो होते हैं जिनसे अपनी हर बात बेहिचक बता सकते हैं। साल में दोस्त के लिए भी एक दिन मनाया जाता है फ्रेंडशिप डे। जो हर जगह सेलीब्रेट किया जाता है। इसके आने से पहले ही दोस्त अपने बेस्ट फ्रेंडों के लिए गिफ्ट, फ्रेंडशिप बैंड खरीदते हैं। लेकिन हाल ही के कुछ सालों में फ्रेंडशिप डे मनाने के लिए युवाओं ने कई यूनिक तरीके ढूंढ निकाले हैं जिनके जरिए एक दोस्त अपने दोस्त को इस दिन स्पेशल फील करा सके। इस दिन को और यूनिक बनाने के लिए सोशल नेटवर्किंग ने भी अपना काम बखूबी निभाया है। कई देशों में फ्रेंडशिप डे के प्रचार प्रसार की एक बड़ी वजह सोशल नेटवर्किंग भी है, ये कहना गलत नहीं होगा। बल्कि जो दोस्त मिलकर इस दिन को सेलिब्रेट नहीं कर सकते वो सोशल नेटवर्किंग की मदद से अपनी भावनाओं को अपने दोस्त तक पहुंचाते हैं। तो जो दोस्त मिलकर फ्रेंडशिप डे के इस दिन को खास बनाते हैं वो भी अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल नेटवर्क्स पर शेयर करते हैं। तो हम बताते हैं दोस्त के लिए कुछ खास शायरी जिसे अपने प्यारे दोस्त को भेंजकर आप उसे अपनी दोस्ती का याद दिला सकते हैं।