27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में चार प्रमुख पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

पांच संकाय प्रतिनिधि पद पर 10 पर्चा दाखिल, छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 को होगा मतदान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 7 Dec 2018, 5:00 PM IST

Harichchandra PG College student election 2018

Harichchandra PG College student election 2018

वाराणसी. हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में गहमागहमी के बीच छात्रसंघ चुनाव में हुए नामांकन के लिए चार प्रमुख पद पर 13 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है जबकि पांच संकाय प्रतिनिधि पद पर 10 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा है। आठ दिसम्बर को वैध प्रत्याशियों की के दस्तावेजों की जांच कर सूची का प्रकाशन किया जायेगा। प्रत्याशियों ने नामांकन जुलूस निकाल कर अपनी ताकत दिखायी। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये थे जिसके चलते शांतिपूर्ण ढंग से नामांकन सम्पन्न हुआ। छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 को मतदान होगा।
यह भी पढ़ेे:-बजरंग दल के जुलूस में दिखी तलवार , पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

नामांकन के लिए सुबह 10 से दोपहर एक बजे का समय निर्धारित किया था। कुछ प्रत्याशियों ने पहले नामांकन किया और फिर जुलूस निकाला। छात्रों के जुलूस के चलते मैदागिन क्षेत्र में काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। मैदागिन चौराहे के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। जुलूस को यही पर रोक दिया जाता था और प्रत्याशी के साथ अनुमोदक व प्रस्ताव को ही परिसर में प्रवेश करने की इजाजत थी। शाम चार बजे के साथ चुनाव अधिकारी डा.विजय कुमार राय ने नामांकन किये प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। चुनाव अधिकारी के अनुसार 9 दिसम्बर को नाम वापसी के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जायेगी। १६ दिसम्बर को मतदान होगा।
यह भी पढ़े:-हनुमान जी का दलित जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए किया आवेदन, फार्म में लिखी यह बातें

अध्यक्ष पद पर तीन प्रत्याशी
अंकित कुमार सिंह, समन कुमार यादव व अमन यादव
उपाध्यक्ष पद पर चार प्रत्याशी
ऋषि यादव, सागर यादव, सदीप कुमार सोनकर व शिवाग मिश्र
महामंत्री पद पर तीन प्रत्याशी
सत्यम चौरसिया, सुधांशु सिंह व सावन कुमार यादव
पुस्तकालय मंत्री पद तीन प्रत्याशी
राहुल कन्नौजिया, दीपक कुमार व मनोज कुमार
कला संकाय प्रतिनिधि पद पर चार प्रत्याशी
आशीष राय, आकाश कुमार, विकांत सिंह व आलोक कुमार सोनकर
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी
फिरदौस अली व गणेश प्रसाद यादव
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर दो प्रत्याशी
समीर कुमार पांडेय व अरविंद कुमार विश्वकर्मा
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर पर्चा नहीं हुआ खारिज तो लकी उपाध्याय का निर्विरोध निर्वाचन तय
विधि संकाय प्रतिनिधि पद पर पर्चा नहीं खारिज हुआ तो अनुराग जायसवाल का निर्विरोध निर्वाचन तय
यह भी पढ़े:-हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 7 को

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग