27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 7 को

16 दिसम्बर को होगा चुनाव, विभिन्न पदों के लिए 28 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन पत्र
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Dec 2018, 8:23 PM IST

Harichchandra PG College student election 2018 nomination

Harichchandra PG College student election 2018 nomination

वाराणसी. हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन 7 दिसम्बर को होगा। गुरुवार को विभिन्न पदों के लिए कुल 28 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिया है। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये हैं। सुबह 10 बजे से लेकर शाम चार बजे तक का समय निर्धारित किया है। छात्रसंघ चुनाव के लिए 16 को मतदान होगा।
यह भी पढ़े:-रूसी तकनीक से पूरा होगा पीएम नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट

कॉलेज परिसर में नामांकन के लिए सारी तैयारी की गयी है। प्रत्याशियों के जुलूस को देखते हुए जगह-जगह पर बैरिकेडिंग की गयी है। गुरुवार को नामांकन पत्र का वितरण किया गया है। चुनाव अधिकारी डा.विजय कुमार राय के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। इसी क्रम में उपाध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए पांच-पांच, पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन व संकाय प्रतिनिधि पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अध्यक्ष पद पर चतुष्कोणीय लड़ाई हो सकती है। चुनाव अधिकरी के अनुसार नामांकन के लिए कॉलेज परिसर में प्रत्याशी को अपने साथ शुल्क रसीद, परिचय पत्र लाना अनिर्वाय है। परिसर में प्रत्याशी के साथ प्रस्तावक व अनुमोदक को ही प्रवेश दिया जायेगा। नामांकन के लिए कॉलेज में पांच केन्द्र बनाये गये हैं। प्रत्याशी व उनके साथ अने वालों को परिसर के अंदर मोबाइल फोन लेकर आने पर रोक रहेगी।
यह भी पढ़े:-तो फिर जारी है प्रतिबंधित नोटों को खपाने का खेल, पुलिस ने किया एक व्यक्ति को गिरफ्तार

निकलेगा जुलूस तो लगेगा जाम
नामांकन जुलूस के चलते मैदागिन व आस-पास के क्षेत्रों में जाम लग सकता है। पुलिस प्रशासन ने नामांकन जुलूस की वीडियोग्राफी कराये की तैयारी की है ताकि सभी पर नजर रखी जा सके। हरिश्चन्द्र कॉलेज में नामांकन जुलूस को लेकर गहमागहमी रहती है इसलिए पुलिस प्रशासन भी विशेष सतर्कता बरत रहा है।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 50 हजार का इनामी बदमाश भाई समेत घायल, सिपाही को भी लगी गोली

इसी माह हो जायेंगे तीन जगहों पर छात्रसंघ चुनाव
दिसम्बर में तीन जगहों पर छात्रसंघ चुनाव हो जायेंगे। यूपी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन हो चुका है और आठ दिसम्बर को मतदान होगा। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भी नामांकन हो चुका है जहां पर 12 दिसम्बर को चुनाव होगी। इसी क्रम में हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में सात दिसम्बर को नामांकन व 16 को चुनाव होगा।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए बनायी है योजना, सूची में शामिल हो गया बीजेपी विधायक व मेयर का नाम

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग