11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का पैनल जीता, नागेश्वर अध्यक्ष, अमन महामंत्री निर्वाचित

उपाध्यक्ष पद पर शिवम विजयी व पुस्तकालय मंत्री पद पर आशीष विजयी,शाम को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम की हुई घोषणा, पुलिस सुरक्षा में घर भेजे गये विजयी पदाधिकारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Dec 2019, 7:23 PM IST

Winning Candidate

Winning Candidate

वाराणसी. हरिश्चन्द्र पीजी कॉलेज में शुक्रवार को गहमागहमी के बीच हुए छात्रसंघ चुनाव में समाजवादी छात्रसभा का डंका बज गया है। छात्रसभा के चारों प्रत्याशी चुनाव जीत गये हैं। अध्यक्ष पद पर नागेश्वर प्रसाद चौरसिया ने स्वतंत्र कुमार का ेचुनाव हराया। जबकि उपाध्यक्ष पद पर शिवम श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर अमन श्रीवास्तव व पुस्तकालय मंत्री पद पर आशीष यादव को जीत मिली। चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने विजयी प्रतिभागियों को फूल-माला से लाद दिया। प्राचार्य के शपथ दिलाने के बाद पुलिस ने अपनी सुरक्षा में सभी प्रत्याशियों को उनके घर छोड़ा।
यह भी पढ़े:-मोबाइल के साथ फ्री दिया जा रहा प्याज, ग्राहकों की लगी लाइन

हरिश्चन्द्र छात्रसंघ चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से मतदान आरंभ हो गया था। चुनाव में विभिन्न पदों पर कुल 18प्रत्याशी मैदान में थे। पुलिस प्रशासन ने चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के सख्त बंदोबस्त किये थे। बारिश में भी परिसर के अंदर प्रत्याशी डटे हुए थे और भींगते हुए भी अपना प्रचार करने में जुटे थे। परिसर में कुल 7501 मतदाताओं के लिए 14 बूथ बनाये गये थे और दोपहर एक बजे तक मतदान का समय निर्धारित था, लेकिन मौसम खराब होने के चलते मात्र 23 प्रतिशत ही वोटिंग हुई। दोपहर तीन बजे से मतगणना आरंभ होकर चुनाव परिणाम की घोषणा की गयी। चुनाव अधिकारी डा.विजय कुमार राय ने चुनाव का रिजल्ट जारी किया। इसके बाद प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलायी।
यह भी पढ़े:-Weather Alert-बारिश ने बढ़ायी ठंड, आसमान साफ होने पर तेजी से गिरेगा तापमान


प्रत्याशी व समर्थकों में हुई नोंकझोक, पुलिस ने पटकी लाठी
परिसर के अंदर वोट डालने को लेकर प्रत्याशियों में हल्की भिडंत हो गयी थी। उत्साही समर्थक भी अपने प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे रहे। कई बार समर्थकों में नोकझोक हुई तो पुलिस ने लाठी पटक कर स्थिति को तुरंत संभाल लिया। परिसर में चुनाव परिणाम आने तक भारी संख्या में पुलिस व पीएससी के जवान तैनात रहे।
यह भी पढ़े:-सड़े फल की पेटियों में छिपा कर बिहार में की जाती थी शराब की सप्लाई, दो तस्कर पकड़े गये


जानिए किस प्रत्याशी को मिला कितना वोट
अध्यक्ष पद:-नागेश्वर प्रसाद चौरसिया:-(विजयी)1035, स्वतंत्र कुमार:-669
नोटा:-38, निरस्त:-12, कुल योग:-1754
उपाध्यक्ष पद:-
अमर कुमार सिंह:-657, शिवम श्रीवास्तव:-(विजयी) 1026
नोटा:-27,निरस्त:-45, कुल योग:-1755
महामंत्री पद पर:-
अमन श्रीवास्तव:-(विजयी)1115, अरविन्द कुमार विश्वकर्मा:-581
नोटा:-31, निरस्त मत:-27 व कुल योग:-1754
पुस्तकालय मंत्री पद
आशीष यादव:-(विजयी)936 व जीशान आलम:-689
नोटा:-52, निरस्त:-78, कुल योग:-1755
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर कृष्ण प्रताप सिंह निर्विरोध निर्वाचित
कला संकाय प्रतिनिधि पद:-
राहुल साहनी:-186, शाहिद जमाल:-(विजयी)248, शिवम कुमार:-122, सूर्यकांत गुप्ता:-87
नोटा:-4, निरस्त:-23 व कुल योग:-670
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद
आकाश कुमार:-182 व किशन:-(विजयी) 215
नोटा:-8, निरस्त:-22, कुल योग:-427
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद:-
सैयद अनीस हुसैन:-175 व सरजू कन्नौजिया:-(विजयी) 242
नोटा:-6, निरस्त:-12 व कुल योग:-435
विधि संकाय प्रतिनिधि पद:-
गुलशन गुप्ता:-(विजयी) 106 व विकास कुमार सोनकर:-88
नोटा:-4, निरस्त:-6 व कुल योग:-204
यह भी पढ़े:-विदेशी जोड़े ने हिन्दू रीति से की शादी, कहा भारतीय सभ्यता का दुनिया में जवाब नहीं