26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hartalika Teej 2018 Rashifal: हरतालिका तीज पर बना महासंयोग, इन चार राशियों को होगा धन लाभ

Hartalika Teej 2018 Rashifal : इस बार हरतालिका तीज पर ऐसा संयोग बन रहा कि चार राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। इन राशियों के सुखों में वृद्धि होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 12 Sep 2018, 4:40 PM IST

Hartalika Teej

हरतालिका तीज

वाराणसी. भाद्र पद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरितालिका तीज मनाई जाती है। हरतालिका तीज व्रत पति के लिए होता है। हर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी उम्र के लिए इस व्रत को करती हैं। हरतालिका तीज का व्रत निराहार और निराजल रखा जाता है। 2018 में हरितालिका तीज दिनांक 12 सितंबर 2018 को है। इस दिन बुधवार है। हरितालिका तीज पूजन प्रदोष काल में करते हैं। इस बार हरतालिका तीज पर ऐसा संयोग बन रहा कि चार राशियों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी। इन राशियों के सुखों में वृद्धि होगी। हरितालिका तीज व्रत के पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 06:07 मिनट से 08:30 मिनट तक है।


धन और सुख में होगी वृद्धि


मेष- चन्द्रमा आपके सप्तम भाव में भ्रमण करेगा। सप्तम का चन्द्रमा आपके सुखों में वृद्धि करायेगा। मन की इच्छाओं की पूर्ति होगी। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करने से मन को ठेस पहुंच सकती है। धन लाभ हो सकता है।


वृष- इस राशि के जातक को पति की लम्बी उम्र के साथ- साथ धन का भी लाभ प्राप्त होगा। कुछ महिलाओं को आज के दिन भौतिक वस्तुओं की प्राप्ति होगी। साज-सज्जा को लेकर परिवार में थोड़ी-बहुत कहासुनी हो सकती है, किन्तु पति आपको पूरा ख्याल रखेगें।


मिथुन-चन्द्रमा आपके पंचम भाव में गोचर करेगा। जो यह संकेत दे रहा है कि आप-अपनी बुद्धि के बल हर कार्य करने में सक्षम होगी। राय-मशविरा लेकर ही किसी विषय पर निर्णय लें। मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी साथ ही धन मिलने के आसार हैं।


कर्क- इस राशि वालों के लिए चतुर्थ भाव का चन्द्रमा भौतिक सम्पदा में वृद्धि करायेगा। माता के सानिध्य से किये गये कार्यो में सफलता मिलगी। धन लाभ हो कसकता है। महिलाओं को कोई अच्छा उपहार भी मिल सकता है।

सिंह- तृतीय भाव का चन्द्रमा आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि करायेगा। भाईयों से मधुर सम्बन्ध बनेंगे जिसका आपको लाभ मिलगा। समय के साथ हर कार्य निपटाने की कोशिश करें अन्यथा कुछ काम छूट सकते है।


कन्या- चन्द्रमा आपके द्वितीय भाव में भ्रमण करेगा। वाणी पर नियन्त्रण बनायें रखने की आवश्यकता है। परिवार में किसी से कहासुनी हो सकती है। आमदनी की अपेक्षा खर्चो में वृद्धि होगी।


तुला- आपके प्रथम भाव में चन्द्रमा गोचर करेगा। प्रथम भाव का चन्द्रमा मानसिक ऊर्जा में वृद्धि करायेगा। लाभेश होने के कारण कोई उपहार मिल सकता है। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा।


वृश्चिक-द्वादशेश चन्द्रमा आपके खर्चे में वृद्धि करायेगा। कुछ महिलाओं को नींद न आने से सम्बन्धित दिक्कत रह सकती है। नौकरी पेशा वाले लोगों को प्रमोशन मिलने की सम्भावना है।
धनु- चन्द्रमा आपके लाभ भाव में गोचर करेगा जिससे महिलाओं को मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से मिलन होगा एंव कुछ नई योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।


मकर- दशम भाव का चन्द्रमा आपके कार्य क्षेत्र में प्रगति लायेगा। जॉब वाली महिलाओं के लिए विशेषकर शुभ रहेगा। कुछ लोगों के सोचे हुये कार्य पूर्ण न होने से मन दुः खी रह सकता है।


कुम्भ- नवम भाव का चन्द्रमा भाग्य में वृद्धि करायेगा। महिलाओं को अपने मन पसन्द पर घूमने का मौका मिल सकता है। समय का प्रबन्धन करने की जरूरत है अन्यथा कुछ जरूरी कार्य छूट सकते है।


मीन- अष्टम भाव का चन्द्रमा कुछ लोगों के जीवन में अचानक समस्यायें पैदा कर सकता है। महिलाओं का अपने जीवन साथी से तनाव हो सकता है। अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा रोग की चपेट में आ सकते है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग