कैंट स्थित प्रधान डाक घर में लोग अपने पैसा जमा करते हंै। कुछ लोग अपना पैसे निकालने पहुंचे तो देखा कि पासबुक पर जमा की गयी राशि बहुत कम है जबकि उन लोगों ने इससे अधिक धनराशि जमा की थी। इस बात की जानकारी होते ही लोगों ने हंगामा कर दिया। लोगों को पता चला कि उनके जमा किये गये पैसा डाकघर से गायब हो गये हैं तो वह परेशान हो गये। लोगों ने इसकी शिकायत एडीजी जोन से भी की। इसके बाद पुलिस भी सक्रिय हो गयी और घोटाले से जुड़े तार को खंगलाने में जुट गयी है।
यह भी पढ़े:-BIG BREAKING-PWD के चीफ इंजीनियर के कमरे में ठेकेदार ने खुद को मारी गोली, जिला प्रशासन में हड़कंप