
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ प्रशासन द्वारा सख्ती करने पर भड़के हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के छात्रों ने जमकर अराजकता फैलायी। परिसर में तोडफ़ोड़ करने के साथ ही प्राक्टोरियल बोर्ड पर हमले का प्रयास किया। परिसर के छात्रों के साथ भी मारपीट की। परिसर में हंगामे की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में किसी तरह से बस में बैठा कर छात्रों को परिसर से निकाला गया। अराजकता पर उतरे छात्रों ने एक मीडियाकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया। चीफ प्राक्टर प्रो.शम्भू उपाध्याय ने घटना के बाबत सिगरा थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि एमबीबीएस के छात्रों ने सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया है। वीसी प्रो. टीएन सिंह के निर्देश पर दोषी छात्रों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। बताते चले के इंस्टीट्यूट परिसर से संबद्ध नहीं है लेकिन मेडिकल छात्रों की परीक्षा विश्वविद्यालय में ही होती है।
यह भी पढ़े:-तस्वीरों में देखे जब सारनाथ थाने पहुंच गये डीएम व एसएसपी
विश्वविद्यालय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्रों की परीक्षा परिसर में करायी जा रही थी। जुलाई में ही आरंभ हुई परीक्षा का शनिवार को समापन होना था। द्विती पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक हो रही परीक्षा में एक परीक्षार्थी को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद उस छात्र ने प्रशासनिक भवन में जाकर हंगामा किया। पकड़ा गया छात्र ने विश्वविद्यालय पर दबाव बनाने के लिए छत से भी कूदने का प्रयास किया था, जिसे प्राक्टोरियल बोर्ड ने विफल कर दिया। परीक्षा खत्म होते ही एमबीबीएस के छात्रों ने परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। प्राक्टोरियल बोर्ड ने छात्रों को समझाने को प्रयास किया तो वह उलझ गये। इसके बाद एमबीबीएस के छात्रों ने तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। हेरिटेज के छात्रों ने प्राक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों पर भी हमले का प्रयास किया। हेरिटेज के छात्रों ने परिसर के छात्रों से मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच एक मीडियाकर्मी ने हंगामा का वीडियो बनाना शुरू किया तो उसके साथ दुव्र्यहार किया गया। हेरिटेज के छात्रों ने मीडियाकर्मी का मोबाइल भी छीन लिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची सिगरा पुलिस ने हेरिटेज के छात्रों को नियंत्रित किया। इसके बाद बस में बैठा कर परिसर से बाहर निकाला। शिक्षक व कर्मचारियों ने घटना की जानकारी वीसी प्रो.टीएन सिंह को दी। वीसी ने चीफ प्राक्टर को हेरिटेज के दोषी छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की स्मार्ट सिटी बनारस का झमाझम बारिश में हुआ यह हाल
नकल में पकड़े गये थे हेरिटेज के सात छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन ने नकल रोकने के लिए सख्ती की थी जिसके चलते परीक्षा के दौरान एमबीबीएस के सात छात्रों को अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा जा चुका था। चीफ प्राक्टर प्रो.शम्भू उपाध्याय ने बताया कि 20 जुलाई को भी एक छात्र को पकड़ा गया था तो वह हाथ-पैर जोडऩे लगा था। शनिवार को एक अन्य छात्र अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए पकड़ा गया तो वह छोड़े नहीं जाने पर छत से कूदने की धमकी देने लगा था।
यह भी पढ़े:-झमाझम बारिश से मिली राहत, आगे ऐसा रहेगा मौसम का हाल
नकल करने से रोका तो सुनियोजित ढंग से किया हंगामा
चीफ प्राक्टर प्रो.शम्भू उपाध्याय ने बताया कि हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सांइस के छात्रों को नकल करने से रोका गया तो सुनियोजित ढंग से घटना को अंजाम दिया। नकल नहीं कर पाने के चलते छात्रों में आक्रोश था इसलिए हेरिटेज के छात्रों ने परिसर में तोडफ़ोड़ करने के साथ मारपीट की। प्राक्टोरियल बोर्ड, शिक्षक व कर्मचारियों पर हमले का प्रयास किया। अज्ञात छात्रों के खिलाफ सिगरा थाने में तहरीर दे दी गयी है। परिसर खुलने के बाद छात्रों की पहचान कर उनका नाम सिगरा पुलिस को दिया जायेगा। चीफ प्राक्टर ने स्पष्ट कहा है कि दोषी छात्र किसी भी हालत में छोड़े नहीं जायेंगे।
यह भी पढ़े:-कांवड़ यात्रा में मदद करेगी ग्राम समिति, भक्तों के लिए किया जायेगा रूट डायवर्जन