10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुरक्षा के साये में मां  विंध्यवासनी का दरबार

दर्शनार्थी सीसीटीवी  कैमरे और मेटलडिटेक्टर की निगरानी में होंगे
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 6 Apr 2016, 9:40 PM IST

temple

temple

मिर्जापुर. प्रदेश में आतंकी खतरे को देखते हुए इस बार विंध्याचल में 8 अप्रैल से शुरू होने जा रहे नवरात्र मेले में दर्शन करने आने वाले दर्शनार्थी सीसीटीवी कैमरे और मेटलडिटेक्टर की निगरानी में होंगे । मंदिर के मुख्य परिसर के साथ -साथ 3 किलोमीटर क्षेत्र में पुलिस हर संवेदनशील जगह सी सी टीवी कैमरा लगाने जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्तियो पर नजर रखी जा सके । किसी घटना होने के पहले ही कंट्रोल किया जा सके ।इसके लिए मंदिर के पास ही छत पर कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है जहाँ से सीसीटीवी से पुरे मेला क्षेत्र की निगरानी की जायेगी।

यहाँ से हर पल पुरे मेले क्षेत्र पर नजर रखी जायेगी । इसके लिए मेला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में कुल 28 सीसी टीवी कैमरा लगाने जा रही है 12 सीसी टीवी कैमरा पहले से ही मंदिर के आसपास लगे है 16 सीसी टीवी कैमरा और लगाने की तैयारी की जा रही है इसके आलावा मन्दिर में पहुचने से पहले मंदिर के चारों तरफ 4 मेटलडिटेक्टर भी लगाया जायेगा । ताकी कोई भी व्यक्ति संदिग्ध वास्तु ले कर मंदिर के अंदर न जा सके ।

इसके लिए हर मेटलडिटेक्टर के पास बम डिस्पोजल दस्ते के लोगो को भी तैनात किया जायेगा । मेला क्षेत्र में 175 सादे कपड़ो में खुफिया एजेंसियों के कर्मियो की भी नवरात्र में तैनाती की जायेगी । नवरात्र में देश के विभिन्न भागो से लाखो की तादात में भक्त विंध्याचल माँ विंध्यवासनी के दर्शन के लिए आते है प्रदेश के इस सबसे बड़े आयोजन में से एक नवरात्र मेले को सकुशल संपन्न करना ही पुलिस और जिला प्रसाशन के लिए चुनौती है ।