एसएसपी ने कहा कि तहरीर मिलते ही लिख जायेगा मुकदमा, अपराधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि मढ़वा गांव निवासी दिलीप पटेल को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी एक अन्य व्यक्ति को गोली लगी है, वह खतरे के बाहर है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन लोगों की आपसी रंजिश थी। कुछ दिन पहले प्रधान का भी अपहरण हुआ था। घटना के पीछे आपसी रंजिश की बाते सामने आ रही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा। अभी तक की जांच में झुन्ना पंडित व रवि पटेल का नाम सामने आया है। घटना में शामिल बदमाशों को पकडऩे के बाद उन पर एनएसए व गैंगस्टर भी लगाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-पहले हथकड़ी सहित दो चोर हुए फरार, फिर कबाड़ व्यवसायी की पिटाई करना पड़ा भारी