लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नितिन रमेश गोकर्ण के जारी आदेश में कहा गया कि तीन सदस्यीय जांच कमेटी की रिपोर्ट को आधार मानते हुए कार्रवाई की गयी है। अवधेश श्रीवास्तव सुसाइड केस में सहायक अभियंता आशुतोष सिंह, अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह (दोनों इंजीनियर इस मामले में जेल में है), वरिष्ठ सहायक सम्प्रेक्षा लिपिक यूएस पांडेय, वरिष्ठ सहायक शिविर लिपिक मोनू राम मौर्या व रजत राय को निलंबित किया गया है। जबकि खंडीय लेखाधिकारी दद्दन प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई के लिए महालेखाकार प्रयागराज को रिपोर्ट भेजी गयी है।
यह भी पढ़े:-तो फिर पीएम मोदी को टूटी सड़कों से पड़ेगा गुजरना, ऐसे बने हालात