पीएम नरेन्द्र मोदी पिछले साल की तरह इस बार भी अपना जन्मदिन मनाने बनारस आ सकते हैं। बनारस में बारिश व विकास कार्यों के नाम पर हुई खुदाई के चलते सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। शहर में पीएम नरेन्द्र मोदी या फिर अन्य कोई वीवीआईपी आता है तो उनके आगमन से पहले ही शहर की सड़कों को ठीक करा दिया जाता था यह काम आनन-फानन में कराया जाता है। पीडब्ल्यूडी इस काम को ठेकेदारों की मदद से कराता था। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर कक्ष में सुसाइड करने वाले ठेकेदार अवधेश श्रीवास्तव इस काम में माहिर थे। पूर्वांचल के बड़े ठेकेदार होने के चलते अवधेश श्रीवास्तव के पास सारे संसाधन थे इसलिए कम समय में भी वह बड़ा काम करके विभाग की इज्जत को बचा देते थे। जिस काम को करने से अन्य ठेकेदार इंकार कर देते थे उसे भी अवधेश श्रीवास्तव करते थे।
यह भी पढ़े:-PWD ठेकेदार सुसाइड केस, पांच निलंबित, मुख्य अभियंता समेत आठ पर केस