पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में इन दिनों पेयजल परियोजना में हुई धांधली की जांच चल रही है। इसी मामले में पहले ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई रिटायर व वर्तमान अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने का निर्देश दिया है। घोटाले की जांच के लिए लखनऊ से आयी टीम ने कई दस्तावेजों को खंगाला है। इसी जांच में पता चला है कि जब आजम खां नगर विकास मंत्री थी तो उनके कार्यकाल में ही पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप खरीदी गयी थी जो बेहद घटिया क्वालिटी की थी। पाइप इतनी खराब थी कि ओवरहेड टंकियों से जैसे ही पानी छोड़ा गया था जगह-जगह पाइप फट गयी थी। पानी सप्लाई के लिए सारी आपूर्ति लखनऊ से की गयी थी और बनारस के स्थानीय ठेकेदारों से सिर्फ मजदूर लिये गये थे।
यह भी पढ़े:-PWD ठेकेदार सुसाइड केस, पांच निलंबित, मुख्य अभियंता समेत आठ पर केस