14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2018: गर्लफ्रेंड को होली में है मनाना तो, आपके काम आएगा गाना, अब 15 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

इस गाने में प्यार की मस्ती के साथ दिख रहे होली के रंग  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 26 Feb 2018, 2:57 PM IST

Pawan Singh

Pawan Singh

वाराणसी. होली का मौसम हो और भोजपुरी गाने न बजे ऐसा हो ही नहीं सकता। होली का मजा भोजपुरी गानों के साथ ही आता है। इस समय होली के मौसम के साथ-साथ सोशल मीडिया पर तरह-तरह के गाने आ रहे हैं। मजेदार यह कि इन गानों जहां प्यार की मस्ती और होली के रंग दिख रहे हैं, वहीं प्रेमिका को मनाने के भी कई तरीके भी हैं। कुछ ऐसा ही पवन सिंह के होली के गाने 'बबुआन की जान...' में नजर आ रहा है। वे अपनी रूठी गर्लफ्रेंड को मना रहे हैं। इस भोजपुरी गाने में पवन सिंह और अक्षरा सिंह नजर आ रहे हैं और गाना यूट्यूब पर ट्रेंडिंग में शामिल हैं। इसे अभी तक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

गाना सुनने के लिए लिंक पर क्लिक करें

इस होली पवन सिंह अक्षरा के होली की धूम
अब पवन सिंह और अक्षरा की जोड़ी धमाल मचाने आ गई है। पवन सिंह भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार हैं और उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन भी रहता है। देखना यह है कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और खेसारी लाल यादव की तरह उनका गाना भी दर्शकों को और कितना पसंद आता है।


अब तक निरहुआ और आम्रपाली की होली भी यूट्यूब पर मचा चूकी है धमाल
'बबुआन की जान...' सॉन्ग को पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने गाया है। इस मजेदार गाने को मनोज मतलबी ने लिखा है। होली के इस मौसम में भोजपुरी सितारों के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। इससे पहले निरहुआ और आम्रपाली का होली सॉन्ग वायरल हुआ था और उसके बाद खेसारी लाल यादव और चांदनी सिंह के गाने ने भी जमकर धूम मचाई थी।