25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फूड पॉइजनिंग का इलाज करने के बाद थमा दिया 50 हजार का बिल, विदेशी महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र का मामला, इटरनेट पर सर्च करके अस्पताल पहुंचे थे कनाडा के नागरिक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 29 Mar 2018, 5:21 PM IST

Canada citizens

Canada citizens

वाराणसी. फूड पॉइजनिंग का इलाज करने के बाद विदेशी महिला को 50 हजार का बिल थमा दिया है। विदेशी नागरिकों का आरोप है कि जब इतने पैसे देने से इंकार कर दिया तो अस्पताल के कुछ लोगों ने उनके साथ हाथापाई की है। बाद में एक व्यक्ति की मदद से विदेशी नागरिकों ने भेलूपुर थाने में जाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सीओ भेलूपुर ने अस्पताल पर मुकदमा दर्ज करने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़े:-वरुणा कॉरीडोर तक आ सकती है ईडी जांच की आच, निर्माण में हुआ है जमकर खेल

कनाडा की मेडिसन व एंड्रयू पिछले चार माह से भारत के भ्रमण पर आये हैं। एक सप्ताह पहले ही वह बनारस पहुंचे हैं। दिल्ली से वाराणसी आते समय पेट दर्द की शिकायत हुई थी लेकिन बनारस पहुंचने पर आराम मिल गया था बाद में फिर से पेट में दर्द की समस्या हुई तो इंटरनेट से सर्च करके पॉपुलर अस्पताल पहुंची। विदेशी नागरिकों का आरोप है कि उसे बताया गया था कि फूड पॉइजनिंग है और जल्द ही आारम हो जायेगा। विदेशी नागरिकों का आरोप है कि अस्पताल के लोगों ने उससे दस हजार रुपये खर्च होने की बात बतायी थी। इस पर महिला ने कहा था कि यदि दस हजार तक बिल है तो वह कैश दे देंगी। आरोप है कि दो दिन बाद जब वह ठीक हुई तो वहां निकलने से पहले ही उन्हें 50 हजार का बिल पकड़ा दिया गया। जबकि वह दस हजार रुपये पहले ही दे चुकी है। आरोप है कि जब बिना बिल दिये ही दोनों जाने लगे तो अस्पताल के लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे मरीन इंजीनियर धीरज ने यह सब देखा तो विदेशियों से जाकर सारी बात पूछी। इसके बाद भेलूपुर पुलिस को फोन करके दोनों विदेशी नागरिकों को थाने ले गये। फूड पॉइजनिंग के इलाज में इतना अधिक बिल आना किसी गड़बड़ी की तरफ संकेत करता है। विदेशी नागरिकों का मामला होने के चलते पुलिस भी तुरंत हरकत में आयी और मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण को लेकर अस्पताल प्रशासन का पक्ष अभी नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़े:-यह वह पांच कारण है जो सीएम योगी पर उठा रहे बड़ा सवाल, बैकफुट पर आयी बीजेपी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग