31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिरकार हो ही गया इस डीएम का तबादला, सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ा भारी

फ्लाईओवर हादसे के बाद भी नहीं हुआ था तबादला, PWD के विशेष सचिव बनाय गये
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 8:29 PM IST

IAS Surendra Singh

IAS Surendra Singh

वाराणसी. बीजेपी के सहयोगी दल के कैबिनेट मंत्री का फावड़ा चलाना इस जिलाधिकारी पर भारी पड़ गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस जिलाधिकारी हो हटा दिया है। जिलाधिकारी को हटा कर विशेष सचिव लोक निर्माण विभाग बनाया गया है जबकि कानपुर नगर के जिलाधिकारी सुरन्द्र सिंह को बनारस का नया डीएम बनाया गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा


पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वीवीआईपी माना जाता है यहां पर हजारो करोड़ रुपये की विकास योजना चल रही है। बनारस में ही १५ मई को फ्लाईओवर हादसे के चलते १५ लोगों की जान चली गयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ खुद मौके पर आये थे और सीएम योगी ने जिलाधिकारी समेत दो अधिकारी को हटाने का संकेत दिया था लेकिन एक संगठन से जुड़े मंत्री के चलते ऐसा नहीं हो पाया था। शनिवार को जब कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के आवास की सड़क नहीं बनने पर खुद ही फावड़ा चलाने लगे थे। ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि बेटे की शादी के लिए 24 जून को प्रीतिभोज रखा गया है और दो माह पहले ही जिलाधिकारी से लेकर अन्य लोगों से सड़क बनवाने को कहा था लेकिन सड़क नहीं बनायी गयी। खास बात है कि अमित शाह, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव समेत अन्य मंत्री व विधायक को प्रीतिभोज के लिए आमंत्रण दिया गया है इसके बाद भी सड़क नहीं बनायी गयी। माना जा रहा है कि सोशल मीडिया पर खबर चलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस के जिलाधिकारी को हटा दिया है।
यह भी पढ़े:-कैबिनेट मंत्री के फावड़ा चलाने के बाद सुभासपा ने कहा सीएम योगी सरकार करा रही अपनी किरकिरी

कानपुर के चर्चित जिलाधिकारी को बनाया गया बनारस का डीएम
कानपुर नगर के चर्चित जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह को बनारस का डीएम बनाया गया है। बनारस के पूर्व डीएम रहे योगेश्वर राम मिश्रा की तैनाती हुए डेढ़ साल का समय हो गया था जबकि साल भर से अधिक समय तक तैनात रहे डीएम सुरन्द्र सिंह को बनारस भेजा गया है। सुरेन्द्र सिंह भी काफी चर्चा में रहते हैं। हाल में ही बीजेपी सभासदो ने सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला था और कई बार सीएम योगी से शिकायत की गयी थी इसके बाद कानपुर से सुरेन्द्र सिंह का तबादल करके बनारस का डीएम बनाया गया है।
यह भी पढ़े:-बारिश के लिए करायी गयी मेंढक और मेंढकी की शादी, हुआ ऐसा की सभी रह गये दंग

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश