वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब 2019 में किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत हुई, तब समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे विकास विरोधी दल अफवाहें फैला रहे थे। उन्होंने कहा, ‘यह दल लोगों को गुमराह कर रहे थे और किसानों को उलझन में डाल रहे थे। कोई कहता था कि यह (पीएम मोदी) भले योजना लाए, लेकिन जैसे ही 2019 का चुनाव जाएगा, यह सब बंद हो जाएगा। यही नहीं, पीएम मोदी ने जो पैसा जमा किया है, वह भी वापस निकाल लेंगे।’