28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर ऐसे करेंगे न्यू ईयर सेलिब्रेट तो खानी पड़ेगी जेल की हवा

सादे कपड़े तैनात रहेंगे महिला-पुरूष कांस्टेबल

2 min read
Google source verification
New Year Celebration

न्यू ईयर सेलीब्रेशन

वाराणसी. न्यू ईयर को देश भर में लोग अपने-अपने तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। यह ऐसा वक्त होता है जब सारा विश्व खुशियों से झूम रहा होता है। लेकिन इस बार लोगों के सेलिब्रेशन पर कुछ रोक लगाया गया है। इस बार न्यू ईयर के सेलिब्रेशन को लेकर नव वर्ष की पूर्व संध्या यानि 31 दिसम्बर 2017 को और 1 जनवरी 2018 को वाराणसी के 16 स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर से लैस ट्रैफिक पुलिस चेकिंग करेगी। ऐसे में अगर शराब पीकर नव ईयर की खुशिया मनाते और हुड़दंग करते कोई पकड़ा गया तो पुलिस उसके साथ सख्ती से पेश आएगी।

इन स्थानों पर मुस्तैद रहेगी पुलिस, होगी चेकिंग
शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पांडेयपुर, कचहरी, मैदागिन, रथयात्रा, चौकाघाट, कज्जाकपुरा, बीएचयू गेट, मंडुवाडीह, डीएलडब्ल्यू गेट, सुंदरपुर, महमूरगंज, कैंट, धर्मशाला, सिगरा, मलदहिया और लहुराबीर में ब्रेथ एनालाइजर से लैस ट्रैफिक पुलिस रविवार और सोमवार की शाम से एक बजे रात तक चेकिंग करेगी। इस दौरान शराब पीकर मिले वाहन चालकों को सीधे हवालात भेजा जाएगा।

सादे कपड़े तैनात रहेंगे महिला-पुरूष कांस्टेबल
उधर, एसएसपी रामकृष्ण भारद्वाज ने बताया कि रविवार और सोमवार को सूर्यास्त के बाद गंगा पार इलाके मं कोई नाव से नहीं जाएगा। एक जनवरी को गंगा घाटों, सारनाथ, बीएचयू विश्वनाथ मंदिर सहित अन्य पर्यटन स्थानों पर उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सादे कपड़ों में भी महिला और पुरुष कांस्टेबल तैनात किए जाएंगे। 31 दिसम्बर की शाम पांच बजे से रात एक बजे तक सभी थानेदार अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए अपने क्षेत्र में निरंतर चक्रमण करते रहेंगे और शांति व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। किसी भी सार्वजनिक स्थान पर फूहड़ता और आवागमन बाधित कर डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। समूह बनाकर बाइक से फर्राटा भरने वाले भी बख्शे नहीं जाएंगे। एसएसपी ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था के मद्देनजर जो भी थानेदार या हल्का प्रभारी शिथिलता बरतते नजर आएंगे वे कार्रवाई की जद में आएंगे।