3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रेन से निकली इस वीवीआईपी बारात को 34 स्टेशन पर मिली विशेष सुरक्षा, सब रह गये दंग

आतंरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष गोरखपुर से जारी किया गया था विशेष पत्र, सुरक्षा के लिए ट्रेन में भेजे गये थे विशेष जवान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Feb 2018, 7:00 PM IST

Indian Railway

Indian Railway

वाराणसी. आपने कई वीवीआईपी शादी के बारे में सुना होगा। किसी शादी में करोड़ों की कार से दुल्हा आता है तो किसी में हेलीकाप्टर से। हम आपको एक ऐसी वीवीआईपी बारात की जानकारी देते हैं जो निकली थी ट्रेन से लेकिन उसे ऐसी सुरक्षा दी गयी कि सभी दंग रह गये। वाराणसी से रायपुर के लिए सारनाथ एक्सप्रेस में 9 फरवरी को ऐसी ही बारात निकली है। 637 किलोमीटर दूरी तय करने के लिए वीवीआईपी बारात को 34 स्टेशनों पर विशेष सुरक्षा दी गयी। जिस स्टेशन पर ट्रेन आने वाली होती थी पहले से ही सुरक्षाकर्मियों को सर्तक दिया जाता था और सुरक्षाकर्मी भी ट्रेन की स्थिति की जांच करके ही वापस लौटते थे।
यह भी पढ़े:-मायावती पर अमर्यादित बयान देने वाले दयाशंकर सिंह को बीजेपी में फिर मिला बड़ा पद



पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर से रेलवे कंट्रोल रुम जबलपुर को फैक्स भेजा गया था फैक्स में कहा गया था कि रायपुर में विवाह समारोह में शामिल होने के लिए बारात 9 फरवरी को सारनाथ एक्सप्रेस से रायपुर के लिए रवाना होगी। फैक्स में बारात के साथ कीमती सामान होने का हवाला दिया गया था यह सामान क्या था किसी को नहीं पता। फैक्स में इतना कहा गया था कि रेलवे अधिकारी बारात के जाने वह वापसी के समय पर्याप्त सुरक्षा के साथ एस्कोर्ट की व्यवस्था सुनिश्चित करे। इसके बाद से ही जहां से ट्रेन गयी वहां पर वीवीआईपी बारात को पूरी सुरक्षा दी गयी।
यह भी पढ़े:-जब मायावती ? को कहना पड़ा था अखिलेश मुझे बुआ मानते हैं तो कराये गिरफ्तारी

सिगरा निवासी संजय कुमार के पुत्र मीरचंद्र की बारात को मिली है वीवीआईपी सुरक्षा
सिगरा थाना क्षेत्र के मौलवी बाग निवासी संजय कुमार के पुत्र मीरचन्द्र की बारात के लिए ही सुरक्षा की पृख्ता व्यवस्था की गयी है। 9 फरवरी को छपरा से दुर्ग जाने वाली 15159 सारनाथ एक्सप्रेस के S-11 व 12 में 72 बरातियों के लिए ही वीवीआईपी व्यवस्था की गयी थी। यही बारात 11 फरवरी को इसी सुरक्षा व्यवस्था के साथ वापस आयेगी। इस बार कोच संख्या S-09 में कुल 45 बारातियों के लिए व्यवस्था की गयी है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली अतीक अहमद से छह गुना अधिक वोटों से चुनाव जीते थे केशव प्रसाद मौर्या

अपने तरह का अनोखा मामला
अपने तरह का यह अनोखा मामला है। ट्रेन में अभी तक किसी बारात को ऐसी वीवीआईपी सुरक्षा व्यवस्था नहीं दी गयी है। रेल अधिकारी से लेकर सुरक्षाकर्मी तक सोच में पड़ गये हैं कि आखिर ट्रेन में ऐसा क्या था कि उसे सुरक्षा व्यवस्था दी गयी। आखिरकार चार मंडलों के लिए ऐसा फैक्स किसके कहने पर जारी हुआ है इसको लेकर रेल अधिकारी भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि इस सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी से दिल्ली को भी अवगत करा दिया गया है।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर में सपा इस अभिनेता पर खेल सकती है दांव, अखिलेश यादव से हो चुकी मुलाकात

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश