4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे

देश के प्रमुख उद्योगपति व अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 1 Mar 2021, 10:29 AM IST

वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे

वाराणसी में गौतम अदाणी ने सपरिवार देखी गंगा आरती, विजिटर बुक में लिखा-  काशी में जय मां गंगे

वाराणसी. देश के प्रमुख उद्योगपति व अडाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने रविवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होने वाली गंगा आरती देखी। उन्होंने लगभग 30 मिनट तक बैठ कर घाट की मढ़ पर सपरिवार गंगा आरती देखी। आरती देख अदाणी परिवार मंत्रमुग्ध हो उठा। इस दौरान उनकी पत्नी प्रीति अदाणी फोन से तस्वीरें लेती दिखीं। वहीं निधि के विजिटर बुक में प्रीति अदाणी ने लिखा 'सुंदर और दिव्य गंगा आरती देखी। हम लोगों ने अपने जिंदगी का बहुत पवित्र पल महसूस किया, काशी में जय मां गंगे।'

इसके पहले सुबह के समय चार्टर विमान से वाराणसी के लालबहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। गौतम अदाणी के साथ अदाणी समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन भी आए, जबकि उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, अनेत अदाणी, विनय प्रकाश, कविता के अलावा उनके परिवार व उद्योग से जुड़े अन्य लोग दूसरे चार्टर विमान से 10.25 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। दरसअल, उद्योगपति गौतम अदाणी चार्टर विमान द्वारा हैदराबाद से वाराणसी एयरपोर्ट पर आए, जबकि उनकी पत्नी व अन्य लोगों को लेकर दूसरा चार्टर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट से वाराणसी आया।

ये भी पढ़ें: सीएम ने संचारी रोग अभियान का किया आगाज, कहा यूपी में न्यूनतम स्तर पर कोरोना, सोमवार से अस्पतालों में उपलब्ध होगी वैक्सीन

ये भी पढ़ें: यूपी में एक और वायरस ने दी दस्तक, आंतें सड़ने से हुई कई जानवरों की मौत, बेहद खतरनाक है यह संक्रमण