बनारस में सुबह से ही इंटरनेट सेवा बंद होने को लेकर अटकले लग रही थी। दोपहर में सूचना विभाग ने इस बात को पुष्ट कर दिया कि इंटरनेट की सेवा शाम तक के लिए बंद की गयी है। जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इंटरनेट सेवा बंद की है। पुलिस प्रशासन की सक्रियता का असर है कि जिले में शांति व्यवस्था कायम है। एडीजी जोन बृजभूषण, आईजी रेंज विजय सिंह मीना भी मौके पर है और विभिन्न क्षेत्रों में गश्त करके सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर रहे हैं। सोशल मीडिया की खास निगहबानी की जा रही है। इंटरनेट सेवा कुछ घंटों के लिए बंद होने से लोगों को माहौल बिगाडऩे का मौका नहीं मिल पायेगा।
यह भी पढ़े:-शारजाह व दुबई के लोगों को मिलेगी पूर्वांचल की हरी मिर्च