सोशल मीडिया लोगों के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। व्हाटसएप, फेसबुक के बिना लोगों का दिन नहीं गुजरता था। मोबाइल से ही ऑनलाइन खाना मंगाना, ट्रेन की जानकारी लेना भी इसी रुटीन जिंदगी का हिस्सा है। शहर के लोगों को अभी तक बिना इंटरनेट रहने की आदत नहीं थी लेकिन जिला प्रशासन ने शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए इंटरनेट क्या बंद किया। लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। कुछ लोग तो काफी खुश नजर आये और कहा कि दिन भर में बेकार मैसेज डिलीट नहीं करना पड़ा। जबकि कुछ लोगों का दिन ही इंटरनेट के बिना नहीं कटा।
यह भी पढ़े:-वाराणसी के बजरडीहा में भीड़ का पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली गयी