28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JHV हत्याकांड का एक आरोपी कुंदन सिंह को सीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

पिस्टल की बरामदगी के लिए कैट पुलिस दाखिल करेगी कोर्ट में प्रार्थना पत्र, बिहार में हुई थी कुंदन की गिरफ्तारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 28 Nov 2018, 7:55 PM IST

JHV Double murder accused kundan

JHV Double murder accused kundan

वाराणसी. जेएचवी मॉल डबल मर्डर में बिहार में गिरफ्तार हुए एक आरोपी कुंदन को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। जेएचवी मॉल डबल मर्डर में आरोपी होने के कारण बिहार पुलिस ने वारंट बी के जरिए कुंदन को बनारस के सीजेएम जेपी यादव की अदालत मेें पेश किया गया। पिस्टल बरामदगी के लिए कैंट पुलिस अब न्यायिक हिरासत में लेने के लिए प्रार्थना पत्र देने की तैयारी में है।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूली वैन से मासूम के कुचलने का वीडियो

जेएचवी मॉल डबल मर्डर में कुंदन को छोड़ कर अन्य सभी आरोपी आलोक उपाध्याय, ऋषभ व रोहित को पहले ही क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार जेल भेज दिया है। डबल मर्डर से जुड़े एक अन्य आरोपी कुंदन को बनारस की पुलिस पकड़ नहीं पायी थी। बिहार के आरा जिले में वहां की पुलिस के साथ एनकाउंटर में हीरो नामक 50 हजार का इनामी अपराधी मारा गया था उसी समय हीरो के साथ कुंदन को बिहार पुलिस ने पकड़ा था। क्राइम ब्रांच को जैस ही जानकारी हुई कि बिहार में कुंदन गिरफ्तार हो गया है तो गोपनीय ढंग से जाकर कुंदन से पूछताछ की गयी थी इसके बाद से ही कुंदन को बनारस लाने की मुहिम शुरू हुई थी। बुधवार को बारंट बी के जरिए बिहार पुलिस ने कुंदन को सीजेएम कोर्ट में पेश किया था जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
यह भी पढ़े:-मदरसा शिक्षकों का 18 माह से रुके वेतन देने के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत

न्यायिक अभिरक्षा में लेकर कैंट पुलिस करेगी पिस्टल की बरामदगी
पुलिस सूत्रों की माने तो जेएचवी डबल मर्डर में कुंदन व ऋषभ ने ताबड़तोड़ गोली चला कर दो निर्दोष को मौत के घाट उतार दिया था इसके बाद कुंदन व आलोक बिहार भाग गये थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार कुंदन से पिस्टल बरामदगी के लिए उसे न्यायिक अभिरक्षा में लिया जायेगा।
यह भी पढ़े:-काशी विश्वनाथ मंदिर में क्यूआर कोड वाले पास होंगे जारी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग