डा अनूप मिश्र ने कहा की वीरांगना ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिए थे, आज हम उनकी जयंती मना रहे है, उन्हें शत-शत नमन। वहीं पुष्पांजली अर्पित करते हुए चित्रकार वेद प्रकाश मिश्र ने कहा की रानी लक्ष्मीबाई हमारे मुहल्ले की बेटी थी, आज उनकी जन्मस्थ्ाली पर संकल्प लेते है की काशी की बेटी को नि:शुल्क फाइन आर्ट सिखाएंगे। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन जागृति फाण्डेशन के महासचिव रामयश मिश्र ने किया। इस अवसर पर विश्वनाथ यादव छेदी, अशोक सिंह, हेमंत त्रिपाठी ऊर्फ हांडी गुरू, दिलीप कुमार पांडेय, हरिनाथ गोड़, पंकज वाजपेयी सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।