5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विद्यापीठ में समायोजन की मांग को लेकर कर्मचारियों का धरना

कार्य बहिष्कार करके वीसी कार्यालय के बाहर शुरु किया आंदोलन, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 17 Nov 2017, 3:02 PM IST

Kashi Vidyapith

Kashi Vidyapith

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कर्मचारियों ने समायोजन की मांग को ेलेकर आंदोलन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कर्मचारियों ने वीसी डा.पी नाग के कार्यालय के बाहर धरना दिया है। कर्मचारियों का आरोप है कि शासन ने कर्मचारियों को समायोजन करने का आदेश जारी कर दिया है, लेकिन कुलसचिव इस आदेश की गलत व्याख्या करके कर्मचारियों का समायोजन रोकने का काम कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनका समायोजन नहीं होता है तो वह आंदोलन तेज कर देंगे।
यह भी पढ़े:-इस दल को चुनाव में मिली हार तो बीजेपी की बढ़ जायेगी ताकत, भविष्य में होगा लाभ


कर्मचारियों का आरोप है कि समायोजन की लंबी लड़ाई लडऩे के बाद राजभवन व शासन ने समायोजन का आदेश जारी किया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन की मंशा समायोजन करने की नहीं है इसलिए शासनादेश की गलत व्याख्या करके कर्मचारियों का समायोजन रोका जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि शासनादेश आने के बाद भी उनका समायोजन नहीं होता है तो वह आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे। कर्मचारियों के आंदोलन के चलते बहुत से विभागों व कार्यालय का कामकाज प्रभावित हो गया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी सरकार में ही कट गया बीजेपी के मंत्री का नाम, मचा हड़कंप

लंबे समय से लटका है कर्मचारियों का समायोजन
काशी विद्यापीठ में लंबे समय से कर्मचारियों का समायोजन लटका हुआ है। काशी विद्यापीठ में दर्जनों कर्मचारी मानदेय पर काम करते हैं और इन कर्मचारियों को अस्थायी कर दिया गया था। पूर्व कुलपति प्रो.अवध राम के समय कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कर्मचारियों के समायोजन को निरस्त कर दिया गया था इसके बाद से यह कर्मचारी एक निश्चित धनराशी पर काम कर रहे हैं। कर्मचारियों का दावा है कि काफी लिखा-पढ़ी करने के बाद ही शासन से समायोजन करने का आदेश आया है इसके बाद भी उनका समायोजन नहीं किया जा रहा है।
यह भी पढ़े:-कुंभ मेले में ISIS की धमकी को लेकर खुफिया विभाग सक्रिय, नेटवर्क तोडऩे में जुटे अधिकारी