
Environmental Kumbh
वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में देश के पहले दो दिवसीय पर्यावरण कुंभ का आयोजन 1 दिसम्बर से खेल मैदान में किया गया है। पर्यावरण कुंभ में विभिन्न विषय विशेषज्ञ मंथन कर पर्यावरण को संजीवनी देंगे। केन्द्रीय राज्यमंत्री डा.महेश शर्मा व डिप्टी सीएम डा.दिनेश शर्मा समारोह का उद्घाट करेंगे। दो दिसम्बर को सीएम योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में शिरकत करने आयेंगे।
यह भी पढ़े:-एडीजी जेल का पत्र, कहा न्यायालय में पेशी के समय बंदियों को परिजनों व दोस्तों से मिलते हैं आपत्तिजनक चीजे
देश में अभी तक पर्यावरण कुंभ को लेकर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। आयोजन का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग करना है। समारोह में 24 राज्यों के दो हजार से अधिक विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। किसी भी क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ ने पर्यावरण के लिए प्रेरणादायी कार्य किया है तो उसे भी आमंत्रित किया गया है जिससे वह पता सके कि किस तरह से बड़े उद्देश्य के लिए किया गया छोटा प्रयास बड़ा अभियान बन सकता है। खेल मैदान में तीन बड़े पंडाल बनाये गये हैं यहां पर पर्यावरण रक्षा के लिए चित्रकला प्रदर्शनी के साथ स्टाल भी लगाये गये हैं। इन स्टाल में उन लोगों को जगह दी गयी है जो पर्यावरण संरक्षण के लिए मिसाल बन रहे हैं। वीसी प्रो.टीएन सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य आधुनिकता व पारम्परिकता का समन्वय कर पर्यावरण रक्षा की अलख जगानी है।
यह भी पढ़े:-JHV हत्याकांड का एक आरोपी कुंदन सिंह को सीजेएम ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा
परिसर में जर्मन हैंगर तकनीक से बनाये गये पांडल
काशी विद्यापीठ में मुख्य पंडाल जर्मन हैंगर तकनीक से बनाया गया है। दो सौ फीट ऊंचे इस पंडाल में विभिन्न तकनीकी सत्र चलाये जायेंगे। दो अन्य पंडाल में प्रदर्शनी साथ भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय के पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले उत्पाद भी प्रदर्शित किये जायेंगे। विश्वविद्यालय में पहली बार इतना भव्य आयोजन हो रहा है।
यह भी पढ़े:-सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्कूली वैन से मासूम के कुचलने का वीडियो
पूर्वांचल के उत्पादों को भी दी गयी जगह
वीसी प्रो.टीएन सिंह ने बताया कि यहां पर पूर्वांचल की पहचान बने उत्पादों को भी स्टाल लगाने की जगह दी गयी है। यहां पर सारे उत्पाद का निर्माण करते हुए दिखाया जायेगा। साथ ही इन उत्पादों को बेचने की भी सुविधा दी जायेगी। ऐसा करने से पूर्वांचल के उत्पादों को प्रचार करने का मौका भी मिलेगा।
यह भी पढ़े:-मदरसा शिक्षकों का 18 माह से रुके वेतन देने के लिए मांगी 50 हजार की रिश्वत
पर्यावरण फ्रेंडली होगा पूरा आयोजन
वीसी प्रो.टीएन सिंह ने कहा कि एक तरफ हम पर्यावरण रक्षा करने पर मंथन करेंगे और दूसरी तरफ समारोह का आयोजन पर्यावरण फ्रेंडली होगा। यहां पर प्लास्टिक व पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले किसी चीज का प्रयोग नहीं किया जायेगा। अतिथियों को पानी पीने के लिए स्टील की गिलास तक दी जायेगी। अतिथियों को एक फूल देकर सम्मानित किया जायेगा।
यह भी पढ़े:-UP Collage- छात्रसंघ चुनाव नामांकन में विभिन्न पदों पर 19 प्रत्याशी ने किया पर्चा दाखिल
रेत पर समुद्र मंथन की तस्वीर उकेरी गयी
खेल मैदान में छात्रों ने रेत पर समुद्र मंथन की तस्वीर उकेरी है जो संदेश दे रही है कि पर्यावरण कुंभ में मंथन कर हमे पर्यावरण को संजीवनी देनी होगी। पर्यावरण कुंभ के लिए परिसर को पूरी तरह से चमका दिया गया है। काशी विद्यापीठ प्रशासन ने पर्यावरण कुंभ की सारी तैयारी कर ली है।
यह भी पढ़े-काशी विश्वनाथ मंदिर में क्यूआर कोड वाले पास होंगे जारी
अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
एडीएम सिटी विनय कुमार, एसपी सिटी दिनेश सिंह व चेतगंज सीओ अंकिता सिंह ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने वीसी के साथ बैठक करके भी तैयारियों की समीक्षा की।
यह भी पढ़े:-यूपी कॉलेज में ढोल नगाड़े के बीच छात्र कर रहे नामांकन
Published on:
29 Nov 2018, 4:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.