10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
काशी विद्यापीठ में बीजेपी के झंडे को लेकर छात्रों का हंगामा, कहा नहीं होने देंगे परिसर का भगवाकरण
Play video

काशी विद्यापीठ में बीजेपी के झंडे को लेकर छात्रों का हंगामा, कहा नहीं होने देंगे परिसर का भगवाकरण

सम्पत्ति अधिकारी पर कार्रवाई की मांग, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 27 Feb 2018, 2:19 PM IST

वाराणसी. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रों ने मंगलवार को हंगामा कर दिया। छात्रों का आरोप है कि विश्वविद्यालय का भगवाकरण किया जा रहा है। यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रम के लिए नियमों को ताक पर रख कर खेल मैदान दिया गया था कार्यक्रम खत्म हो चुका है इसके बाद भी शिक्षा मंदिर से राजनीति दल (बीजेपी)का झंडा नहीं हटाया जा रहा है। छात्रों के हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाल लिया है।
यह भी पढ़े:-गोरखपुर चुनाव में सीएम योगी ने दी बीजेपी को बड़ी राहत, सपा की बढ़ गयी परेशानी


छात्रों ने परिसर से जुलूस निकाला और खेल मैदान के पास लगाये गये बीजेपी के झंडे के विरोध में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद छात्र सीधे केन्द्रीय कार्यालय पहुंचे और वहां पर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि बीजेपी के दबाव में परिसर का भगवाकरण किया जा रहा है। छात्रों के निशाने पर सम्पत्ति अधिकारी भी आये गये और छात्रों ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छात्रों के हंगामे के चलते केन्द्रीय कार्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया। इसके बाद वहां पर पुलिस भी पहुंच गयी और छात्रों को समझा कर हटाया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में छात्रसंध उपाध्यक्ष रोशन कुमार, महामंत्री अनिल यादव, पुस्तकालय मंत्री रवि प्रताप, पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश व अशोक यादव आदि छात्रनेता शामिल थे।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव के चलते फंसे बाहुबली विधायक विजय मिश्रा, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार

बीजेपी ने किया था युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के खेल मैदान में जनवरी में बीजेपी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा उद्घोष कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व सीएम योगी आदित्यनाथ आये थे। बीजेपी ने इस कार्यक्रम को स्वामी विवेकानंद की जयंती से जोड़ दिया था और खेल मैदान मिल गया था। कांग्रेस ने बीजेपी के इस कार्यक्रम का विरोध किया था ओर कहा था कि परिसर के नियमावली के अनुसार किसी राजनीतिक कार्यक्रम के लिए खेल मैदान नहीं दिया जा सकता है इसके बाद भी बीजेपी के दबाव में विश्वविद्यालय प्रशासन ने नियमों को दरकिनार करते हुए खेल मैदान में राजनीतिक कार्यक्रम का आयोजन किया।
यह भी पढ़े:-लोकसभा चुनाव से पहले बसपा पार्टी में मचा घमासान, समर्थकों में जमकर चले ईंट-पत्थर व कुर्सियां, देखें वीडियो

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश