14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में सुरक्षा, ऐतिहासिकता व दर्शनार्थियों की सुविधा का रखा जायेगा ध्यान

अहमदाबाद की कंसल्टेंट कंपनी ने पॉवर प्रेंटेंटेशन से दिखायी योजना, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Dec 2018, 5:41 PM IST

Kashi Vishwanath Temple

Kashi Vishwanath Temple

वाराणसी. काशी विश्वनाथ मंदिर के विस्तारीकरण में वहां की सुरक्षा, ऐतिहासिकता व दर्शनार्थियों की सुविधा का खास ध्यान रखा जायेगा। गुरुवार को अहदाबादल की कंस्ल्टेंट केपनी ने पॉवर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिला व पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को योजना की जानकारी दी।
यह भी पढ़े:-तो फिर सीएम योगी आदित्यनाथ का पार्टी में बढ़ जायेगा कद, करनी होगी यह बाधा पार


गंगा से मंदिर तक जाने वाली संकरी गलियों को देखते हुए विस्तारीकरण व चौथे पार्थवे का प्लान बनाया गया है। प्रारंभिक प्लान में मंदिर के आयताकार क्षेत्र में चार तरफ से दरवाजे को दिखाया गया है। मंदिर परिसर के बाहर आयताकार एक खुला चौक होगा। ज्ञानवापी के पास भी खुला चौका का प्रावधान किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वॉच टॉवर, फायर व मेडिकल व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़े:-प्रवासी सम्मेलन में भाग लेने वालों को मिलेगी विश्व स्तर की सुविधा-स्वाति सिंह

खुले चौक में म्यूजिम बनाने का सुझाव
कमिश्रर दीपक अग्रवाल ने खुले चौक में काशी व मंदिर की पौराणिकता व ऐतिहासिकता का म्यूजियम, मल्टीपरपज हॉल, सुरक्षा हेतु पेट्रोलिंग, फोर्स के टावर, दर्शनार्थियों के प्रवेश व निकास के अलग-अलग द्वार बनाने का सुझाव दिया है। योजना को अंतिम रूप देने से पहले सुरक्षा के सभी मानको को समाहित करने की भी बात कही गयी है। बैठक में एडीजी जोन पीवी रामाशास्त्री, आईजी रेंज विजय सिंह मीणा, वीडीए वीसी राजेश कुमार व सीडीओ गौरांग राठी भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-इंटरनेशनल छात्रावास में रहते हैं विदेशी छात्र, इस विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में लामा भी डालते हैं वोट

जल्द दिखेगा विश्वनाथ कॉरीडोर का स्वरुप
काशी विश्वनाथ कॉरीडोर में तेजी से कम चल रहा है। संभावना जतायी जा रह है कि अगले साल तक इसका स्वरुप दिखने लगेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के डीएम प्रोजेक्ट के एक भाग का काम लोकसभा चुनाव 2019 तक पूरा हो जायेगा। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का भी दौर चल रहा है फिलहाल योजना को लेकर काम तेज हो गया है।
यह भी पढ़े:-ज्योतिषाचार्य की भविष्यवाणी, लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा किसी दल को बहुमत, इस नेता की बनेगी सरकार