पीएम नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट काशी विश्वनाथकॉरिडोर का तेजी काम चल रहा है। अभी काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के पास अधिक जगह नहीं थी जिसके चलते सुरक्षा के लिए अधिक अत्याधुनिक उपकरण का प्रयोग करना संभव नहीं था। आतंकी खतरों को देखते हुए CRPF के साथ पीएससी व पुलिस के अतिरिक्त जवानों की तैनाती करनी पड़ती थी। काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के नया स्वरुण देने के लिए यहां पर पुराने भवनों को तोड़ा जा रहा है। भवनों के हट जाने से यहां पर अतिरिक्त जगह मिल चुकी है जिसके चलते नये सिरे से सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की जा रही है और नया प्लान बन रहा है। 13 दिसम्बर को अहमदाबाद की कंपनी के साथ जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों के संग बैठक हुई थी जिसमे नये सिरे से बनाये जा रहे सुरक्षा प्लान पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़े:-महिला कोच में cctv से निगहबानी, पैनिक बटन दबाते ही पहुंचेगी जीआरपी