8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लाल कपड़ें में लपेटकर तिजोरी में रख दें बस एक रूपये की ये चीज, नहीं होगी धन की कमी

बस एक छोटा सा उपाय करने पर धन की कमी नहीं होती है

2 min read
Google source verification
Betel Nut

सुपारी

वाराणसी. आज के समय में सभी को धन की कमी है। अक्सर लोग धन लाभ के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। जिनके पास धन की कमी होती है वे सोचते हैं कि अचानक कहीं से धन लाभ हो जाए जिससे धन संबंधी उनकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएं। हालांकि ऐसा होना काफी मुश्किल है। लेकिन बस एक छोटा सा उपाय करने पर धन की कमी नहीं होती है। हम आपको बताते हैं कि धन लाभ के लिए क्या करना है।


हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार देवी देवताओं को सुपारी बहुत पसंद होती है। उनको भोग में सुपारी चढ़ाये जाने पर वह बहुत प्रसन्न होते हैं। आज हम आपको सुपारी के कुछ ऐसे उपाय बताते हैं जिनका इस्तेमाल करने से आप अपने जीवन की कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते है अपनी किस्मत बदलने के साथ ही धनवान भी बन सकते हैं। आइये जानते है ऐसे टोटके जिनके माध्यम से आप अपने घर में सुख और समृद्धि ला सकते हैं ।

तिजोरी में रखें ये चीज
पूजा की सुपारी पूर्ण एवं अखंडित होती है। इसलिए इसको पूजा के समय गौरी-गणेश का रूप मानकर उस पर चढ़ाते हैं। पूजा के बाद उस सुपारी को तिजोरी में रखें। क्योंकि माना जाता है कि जहां गणेश जी यानी बुद्धि के स्वामी का निवास होता है वहीं मां लक्ष्मी का निवास भी होता है। साथ ही इससे घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास बना रहता है।

लक्ष्मी पूजन में सुपारी रखें। सुपारी पर लाल धागा लपेटकर अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि पूजन सामग्री से पूजा करें और पूजन के बाद इस सुपारी को तिजोरी में रखें।

उपाय
शुक्ल पक्ष के किसी शुक्रवार को रात 12 बजे के बाद नहाकर व साफ वस्त्र पहनकर घर के किसी एकांत स्थान पर एक बाजोट(पटिया) रखें। इसके ऊपर लाल कपड़ा बिछाएं और पीले फूल का एक आसन बनाएं। इसके ऊपर श्री चक्र स्थापित कर विधि-विधान से इसकी पूजा करें। इसके बाद नीचे लिखे मंत्र का जप 51 बार करें-


ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं नम:
इसके बाद सुपारी को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। इस उपाय से अचानक धन लाभ होगा।
तिजोरी में पैसा, ज्वेलरी और अन्य बेशकीमती वस्तुएं रखी जाती हैं। ऐसे में यह जगह बहुत ही पवित्र और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होनी चाहिए। जिससे कि घर में बरकत बनी रह सके और पैसों की कभी कमी न आए। यदि तिजोरी के आसपास कोई नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हैं तो उससे वास्तुदोष उत्पन्न होता है और उस घर में कभी भी पैसों की कमी पूरी नहीं हो सकेगी।