जहां मां बाप बेटे की बहादुरी के कारनामे से गदगद हैं, वहीं पत्नी को भी पति पर गर्व है। पवन की पत्नी शुभांगी चौबे ने बताया कि दोपहर में फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी थी। एकबार मन में घबराहट और डर लगा, लेकिन उनकी वीरता भरे इस करनामे के आगे टिक नहीं पाए। पत्नी कहा कि जिस तरह उन्होने अपनी जानपर खेलकर बच्चे की जान बचायी है, उससे मुझे उनपर गर्व है।