वाराणसी. पूर्वांचल के इलाकों में माफियाओं का इतिहास काफी पुराना रहा है। चाहे सियासत हो, ठेकेदारी हो या किसी तरह का क्राइम हो, पूर्वांचल के माफियाओं का नाम किसी न किसी तरह से शामिल होता है। यूं तो पूर्वांचल में कई माफिया गैंगस्टर हैं लेकिन सुभाष ठाकुर ( Subhash Thakur) उर्फ बाबा को पूर्वांचल का सबसे बड़ा डॉन कहा जाता है। सुभाष ठाकुर वह माफिया है, जिससे मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) और अतीक अहमद (Atiq Ahmad) भी पंगा नहीं लेते। फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सुभाष ठाकुर पर कई मामले दर्ज हैं। कई मामलों में इन्हें दोषी करार किया जा चुका है।