12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के दौरान पत्थर का बड़ा हिस्सा गिरने से मजदूर की मौत, 4 घायल

Labour Death in Accident during Kashi Vishwanth Corridor Construction- उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) परिसर में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में निर्माण के दौरान पत्थर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 12 Sep 2021, 10:07 AM IST

Labour Death in Accident during Kashi Vishwanth Corridor Construction

Labour Death in Accident during Kashi Vishwanth Corridor Construction

वाराणसी. Labour Death in Accident during Kashi Vishwanth Corridor Construction. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में निर्माणाधीन काशी विश्वनाथ कॉरिडोर (Kashi Vishwanath Corridor) परिसर में बड़ा हादसा हो गया। शनिवार देर रात काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर में निर्माण के दौरान पत्थर का एक बड़ा हिस्सा गिर गया जिससे एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार बुरी तरह जख्मी हो गए। घायलों को मंडली हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय जिला प्रशासन ने मृतक के परिवार और घायल मजदूरों के लिए आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

इलाज के बाद सुरक्षित हैं मजदूर

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसके तहत परिसर के संग्रहालय में लगने वाले शीशे को लेकर एक मिनी ट्रक ने परिसर के अंदर प्रवेश किया। मजदूरों ने जब ट्रक से शीशे को नीचे उतारा उसी दौरान यह हादसा हुआ। वहां काम कर रहे तीन मजदूर शीशे की चपेट में आ गए। जिससे एक की मौत हो गई। डीएम कौशल राज शर्मा ने एक मजदूर की मौत पर कहा कि घटना में एक मजदूर की मौत हुई है और दो लोग घायल हैं। वहीं, घायल मजदूर इलाज के बाद सुरक्षित हैं।

पहले भी हुआ है हादसा

यह पहली बार नहीं है जब परिसर निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। इससे पहले इसी साल 1 जून को यहां एक हादसा हुआ था, जिसमें नीलकंठ स्थित एक मकान का एक हिस्सा गिर गया था। इस हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई थी और सात बुरी तरह जख्मी हो गए थे।

ये भी पढ़ें: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, विस्टाडोम कोच से पर्यटक देख सकेंगे दुधवा के बेहतरीन नजारे

ये भी पढ़ें: राममंदिर की डिजाइन में परिवर्तन, अब 44 नहीं 48 लेयर पर टिकेगी नींव