पीएम नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र बनारस पहले ही आतंकी घटनाओं को लेकर संवेदनशील है। यहां के शीतला घाट, कैंट स्टेशन, संकट मोचन मंदिर व कचहरी में आतंकवादियों ने ब्लास्ट किया था। बनारस शहर एक बार फिर आतंकवादियों के निशाने पर आ गया है। खुफिया विभाग के सूत्रों की माने तो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी बिहार के मुधबनी निवासी मोहम्मद उमर मदनी कुछ दिन पहले बनारस आया था और यहां पर स्लीपिंग मॉड्यूल तैयार करने में जुटा था। खुफिया विभाग को जानकारी मिलते ही एक टीम को बनारस के लिए रवाना किया गया है जो आतंकवादियों के सहयोगियों व पनाह देने वालों पर कार्रवाई करेगी। स्थानीय पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलना से इंकार कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-चीफ इंजीनियर कक्ष में गोली मार कर आत्महत्या प्रकरण में सात लोगों पर मुकदमा दर्ज