6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मतदान की उल्टी गिनती शुरू, घर-घर जाकर चुनाव प्रचार में जुटे प्रत्याशी

बूथ पर लगायी गयी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 25 Nov 2017, 12:31 PM IST

Nikay Chunav 2017

Nikay Chunav 2017

वाराणसी. नगर निगम चुनाव प्रचार थम जाने के बाद प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने में जुट गये हैं। सभी दलों ने चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए सभी तीर चला दिया है। बूथ तक मतदाताओं को पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की फौज तैयार है। २६ नवम्बर को शाम छह बजे सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में बंद हो जायेगी।
यह भी पढ़े:-बागी व निर्दलीय ने बिगाड़ दिया प्रत्याशियों का समीकरण, चुनाव परिणाम पर पड़ेगा असर


विभिन्न दलों के पास अब मौका नहीं है। चुनाव प्रचार में जो कमी रह गयी है उसे पूरा करने के लिए मतदाताओं के घर पहुंच रहे हैं। प्रत्याशी व समर्थकों ने अलग-अलग क्षेत्र का चयन किया है। चुनाव आरंभ होने में २४ घंटे से कम का समय बचा है। खाने व खिालने का दौर तो पहले से जारी है जो शनिवार की रात को जोर पकड़ लेगा। आमतौर पर माना जाता है कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता बूथ पर अपनी दमदारी दिखाते हैं उस दल को फायदा मिलता है इसके चलते सभी दलों ने बूथों पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार करने की योजना बनायी है और मतदान के दिन कार्यकर्ता बूथ पर पहुंच जायेंगे।
यह भी पढ़े:-नगर निगम चुनाव: मतदान के पहले पुलिस व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया रूट मार्च

मतदाताओं को घर से निकलाने की भी बनी योजना
नगर निगम चुनाव को लेकर मतदाताओं का अधिक रुझान नहीं होता है इसके चलते वोट प्रतिशत अधिक नहीं होता है। सभी दलों के कार्यकर्ताओं पर मतदाताओं को घरों से निकलाने की योजना बनायी है जिसे नगर निगम चुनाव के दिन अमलीजामा पहनाया जायेगा। सभी दलों के लिए यह चुनाव प्रतिष्ठा का प्रश्र बन गया है। बीजेपी इस चुनाव को जीत कर दिखाना चाहती है कि जनता का लगाव कम नहीं हुआ है। सपा, बसपा व कांग्रेस इस चुनाव को जीत कर बताना चाहती है कि अब बीजेपी का दिन खत्म होने वाला है। आप पार्टी भी पहली बार चुनाव लड़ रही है, जिसके जरिए लोगों को यह बताने की तैयारी है कि यूपी की राजनीति में आप पार्टी का भी सिक्का चलता है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी को लगा झटका, एफआईआर के लिए रिश्वत लेते मुंशी का वीडियो वायरल