
Indian Railway
वाराणसी. रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण व इंटरलॉकिंग कार्य के चलते कई ट्रेन निरस्त की गयी है और कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य हेतु 14 से 15 मार्च तक वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य दोहरीकरण एवं इंटरलॉकिंग कार्य के लिए ब्लाक किया जायेगा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा 15 मार्च तक निम्नलिखित डेमू एवं पैसेंजर गाडिय़ों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन ,रिशिड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण किया गया है।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी के ROB उद्घाटन के बाद बंद हुआ रेल क्रासिंग, लोगों ने ट्रेन रोक कर किया रेल चक्काजाम
यह गाडिय़ां रहेंगी निरस्त
1. 15111 /15112 वाराणसी सिटी -छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस
2. 75104 /75103 वाराणसी सिटी - फेफना डेमू
3. 55163 /55164 औडि़हार -शाहगंज सवारी गाड़ी
4. 55133 /55134 वाराणसी सिटी -बलिया सवारी गाड़ी
5. 75101 /75102 बलिया -वाराणसी सिटी -बलिया डेमू
यह भी पढ़े:-इन सीटों पर बीजेपी को मिली जीत तो मजबूत होगी बसपा, सपा की बढ़ेगी परेशानी
रि-शिड्यूल गाडिय़ां -
14 मार्च तक तक गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर -लोकमान्य तिलक टर्मिनस दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से 05.30 के स्थान पर 06.30 बजे प्रस्थान करेगी।
संक्षिप्तीकरण गाडिय़ां -
14 मार्च तक लखनऊ से प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं 15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन पर ही शार्ट टर्मिनेट होगी।
15 मार्च तक वाराणसी सिटी से चलने वाली गाड़ी सं 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन से ओरिजिनेट होकर चलेगी । यह गाड़ी वाराणसी सिटी -मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
75105 /75106 मऊ -इलाहबाद -मऊ डेमू गाड़ी १5 मार्च तक मऊ के स्थान पर मण्डुआडीह में ही टर्मिनेट/ओरिजिनेट होगी। मण्डुआडीह - मऊ के मध्य निरस्त रहेगी।
55149/55120 गोरखपुर -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी १5 मार्च तक औडि़हार स्टेशन पर ही टर्मिनेट व ओरिजिनेट होगी एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी ।
55135/55136 आजमगढ़ -वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी १5मार्च तक औडि़हार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी एवं औडि़हार स्टेशन पर ही टर्मिनेट व ऑरिजिनेट होगी ।
75113 /75114 भटनी - वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी 15 मार्च को औडि़हार स्टेशन पर ही टर्मिनेट व ऑरिजिनेट होगी ।
55131 /55132 छपरा - वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी १5 मार्च तक बलिया स्टेशन पर ही टर्मिनेट एवं ओरिजिनेट होगी। बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया - छपरा मध्य ही चलेगी।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी व फ्रांस के राष्ट्रपति के जाने के बाद डीएम ने खुद कार चलाकर लिया शहर का जायजा
Published on:
13 Mar 2018 09:28 pm
बड़ी खबरें
View Allवाराणसी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
