17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
जालसाज गिरोह ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी योजना के नाम पर उड़ाये करोड़ रुपये, गैंग में आंगनबाड़ी सेविका भी शामिल
Play video

जालसाज गिरोह ने पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी योजना के नाम पर उड़ाये करोड़ रुपये, गैंग में आंगनबाड़ी सेविका भी शामिल

सरगना सहित पांच सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे, दो महिला भी शामिल
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 4:26 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उनकी योजना के नाम पर करोड़ों रुपये उड़ाने वाला एक गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। जालसाज गिरोह के सरगना सहित पांच लोग पकड़ाये हैं जबकि एक शातिर भागने में कामयाब रहा है। बुधवार को एसपीआरए अमित कुमार ने मीडिया को पकड़े गये गिरोह की जानकारी साझा की।
यह भी पढ़े:-पीएम मोदी से अधिक राहुल गांधी के लिए खतरा साबित हो सकती है महागठबंधन की ताकत


एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि सीओ सदर अंकिता सिंह के नेतृत्व में लोहता पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिले में जालसाजों का एक गैंग सक्रिय था जो पीएम नरेन्द्र मोदी की कौशल विकास योजना सहित अन्य सरकारी योजना के नाम पर लोगों से पैसा लेता था और फिर गायब हो जाता था। गिरोह ने बकायदे फार्म, प्रमाण पत्र, परिचय पत्र आदि भी प्रिंट करा कर रखे थे ताकि लोगों को शक न हो। एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि गिरोह के सदस्य बेहद शातिर थे पहले वह अपने शिकार की रेकी करते थे और जब यकीन हो जाता था कि उस व्यक्ति को ठगा जा सकता है तो फिर अपना शिकार बनाते थे। गिरोह में शामिल दो महिला भी पकड़ी गयी है, जिसमे एक आंगनबाड़ी सेविका भी है, जिसे सरकारी योजना की पूरी जानकारी रहती थी जो गिरोह के बेहद काम आती थी। एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति से यह पांच से दस हजार रुपये तक वसूलते थे इस तरह लगभग दो हजार लोगों को चूना लगा चुके थे। गिरोह के लोग साइन इंस्टीट्यूट के नाम से कम्प्यूटर सेंटर भी चलाते थे जिससे किसी को उन पर शक न हो। एसपीआरए अमित कुमार के अनुसार पकड़ा गया गिरोह अब तक लोगों के एक करोड़ रुपये उड़ा चुका है इस गिरोह को पकडऩा पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।
यह भी पढ़े:-बनारस में जल निगम के जेई व दो ठेकेदार पर काम नहीं बंद करने पर हुआ जानलेवा हमला, हालत गंभीर

इस तरह पकड़े गये गिरोह के सदस्य
एसपीआर अमित कुमार ने बताया कि पुलिस को इस गिरोह की काफी समय से तलाश थी। लोहता पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की वांछित अभियुक्त अवधेश मिश्रा उर्फ रिंकू अपने सदस्यों से साथ आने वाला है। सीओ सदर अंकिता सिंह के साथ लोहता पुलिस पिसौर पुल पर पहुंची तो देखा कि शातिर जालसाज बाइक से आ रहा था और पुलिस को देख कर बाइक घुमा कर भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस ने गिरोह के सरगना अवधेश मिश्रा से पूछताछ के बाद रोहित त्रिपाठी निवासी चन्द्रावती थाना चौबेपुर, नीलम पांडेय निवासी चन्द्रावती थाना चौबेपुर(आंगनबाड़ी सेविका), शैलेश कुमार हैबतपुर थाना लोहता व किरन जायसवाल निवासी चन्द्रावती थाना चौबेपुर को पकड़ा है , जबकि इनका एक साथ रवि श्रीवास्तव निवासी छिनौती थाना लोहता फरार है। पुलिस ने इनके पास से विभिन्न योजनाओं के फर्जी फार्म, प्रमाण पत्र सहित कम्प्यूटर आदि बरामद किये हैं।
यह भी पढ़े:-पहली बार पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में किसी मंत्री ने खोली सीएम योगी सरकार की कलई, मचा हड़कंप