26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बदला लेने के लिए मदरसे में की चोरी, लोहता पुलिस ने किया गिरफ्तार

चोरी किया हुआ सारा सामान बरामद, एसपीआरए ने किया घटना का खुलासा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Nov 2018, 4:00 PM IST

Lohta Police and thief

Lohta Police and thief

वाराणसी. लोहता पुलिस ने महमूदरपुर मदरसे में हुई चोरी का खुलासा कर लिया है। शनिवार को एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि कम्प्यूटर का समान सप्लाई करने वाले से बदला लेने के लिए ही वारिश ने मदरसे में चोरी की थी। पुलिस ने चोरी के सारे समान को बरामद कर लिया है।
यह भी पढ़े:-चाची को नहाते देख कर बिगड़ गयी थी नीयत, रेप करने के बाद की हत्या, पति को जाकर सबसे पहले दी सूचना

एसपीआरए अमित कुमार ने बताया कि 3 नवम्बर को महमूदपुर मदरसे में चोरी हुई थी। चोरी में कम्प्यूटर, प्रिंटर, स्वैप मशीन आदि गायब हुए थे। मदरसे का मामला होने के चलते पुलिस ने गंभीरता से जांच आरंभ की। लोहता एसओ राकेश कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की मदरसे में चोरी करने वाला महमूदपुर की तरफ जा रहा था। मुखबिर के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंच गयी। मुखबिर से इशारा करके मदरसे में चोरी करने वाले की पहचान करा दी। इसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने अपना नाम वारिश निवासी महमूदपुर बताया है। वारिश ने मदरसे में चोरी करने की बात स्वीकार कर ली है। वारिश ने बताया कि जिस व्यक्ति ने मदरसे में कम्प्यूटर आदि समानों की सप्लाई की थी उससे बदला लेने के लिए ही चोरी की थी। पुलिस ने वारिश के पास से एक मानीटर, सीपीयू, स्वैप मशीन, कीबोर्ड, माउस, बायोमैट्रिक मशीन बरामद की। सीओ पिंडरा सुरेन्द्र यादव के निर्देश पर लोहता एसओ राकेश सिंह, अक्षय कुमार सिंह, चन्द्र प्रकाश यादव आदि पुलिसकर्मी ने चोरी का खुलासा किया।
यह भी पढ़े:-CM योगी की अपील, PM मोदी के आगमन तक नहीं हटाये घरों की सजावट व झालर, 12 को जलाये दीपक

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग