वाराणसी. काशी के लोहता रेलवे स्टेशन पर अगले साल तक यात्रियों को नई सुविधाएं मिलने लगेंगी। स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर निर्माण कार्य चल रहा है, जो कि दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं प्लेटफॉर्म दो और तीन को भी विकसित किया जा रहा है। प्लेटफार्म से जाने वाली एक नई 600 मीटर की लूप लाइन तैयार कर ली गई है। प्लेटफार्म की ऊंचाई भी ढाई फीट कर दी गई है। इसकी कुल लागत 2.55 करोड़ निर्धारित की गई है।