23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
अब मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा भगवा रंग, खास होगा यहां की दुर्गा पूजा
Play video

अब मां दुर्गा की प्रतिमा पर चढ़ा भगवा रंग, खास होगा यहां की दुर्गा पूजा

बीजेपी ने की खास तैयारी, पार्टी के गुलाबबाग स्थित कार्यालय में होगी स्थापित
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 8 Oct 2018, 4:08 PM IST

वाराणसी. यूपी में सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद सरकारी भवनों को भगवा रंग में रंगने की मुहिम चली हुई है। पुलिस थाने से लेकर सरकारी स्कूल तक भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। सीएम योगी को भगवा रंग इतना अधिक पसंद है कि जिस कुर्सी पर बैठते हैं उस पर पहले भगवा रंग की चादर डाली जाती है इसी क्रम में पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में अब भगवा रंग की दुर्गा प्रतिमा नजर आने वाली है।
यह भी पढ़े:-थाना प्रभारियों को बचाने के लिए ली जा रही सिपाहियों की बलि

शारदीय नवरात्र शुरू होने वाला है। शहर में कई जगहों पर दुर्गा पंडाल सज रहे हैं और वहां पर नवरात्र में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जायेगी। बनारस में बीजेपी का सिगरा थाना क्षेत्र के गुलाबबाग में कार्यालय है यहां पर भी दुर्गा पंडाल सजाया जाता है जहां पर भगवा रंग की दुर्गा प्रतिमा लगाने की तैयारी की गयी है। यहां पर लगने वाले मां दुर्गा की प्रतिमा सन्यासी के भगवा रंग में रंगी नजर आयेगी। मां दुर्गा के साथ पंडाल में भगवान शंकर की प्रतिमा भी लगायी जायेगी। काशी की मस्ती को दिखाने के लिए भगवान शंकर चिलम पीते हुए दिखेंगे। भगवान शंकर की प्रतिमा का इस प्रकार बनाया जा रहा है कि चीलम पीते हुए भगवान शंकर की प्रतिमा से धुंआ भी निकलेगा। बीजेपी कार्यकर्ता भी भगवा रंग में रंगी मां दुर्गा की प्रतिमा को लेकर बेहद उत्साहित है।
यह भी पढ़े:-अतीक अहमद व मुख्तार अंसारी के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल होने को लेकर शिवपाल का बड़ा खुलासा, मचेगा हड़कंप

भगवा रंग की प्रतिमा की बढ़ गयी डिमांड
बनारस में भगवा रंग की प्रतिमा की डिमांड बढ़ गयी है। बीजेपी सरकार का इफेक्ट है कि अधिक से अधिक पंडाल वाले चाहते हैं कि उनके यहां पर भगवा रंग की प्रतिमा स्थापित हो। इसके लिए मूर्तिकारों को खास आर्डर दिया जा रहा है। मूर्तिकार भी प्रदूषण को देखते हुए इको फ्रेंडली प्रतिमा बनाने में जुटे हुए हैं। प्रतिमा में केमिकल रंग को कम से कम प्रयोग किया जा रहा है। साथ ही प्रतिमा की लागत कम करने के लिए उसे छोटा किया जा रहा है जिससे खरीदेन व बेचने वालें को आर्थिक नुकसान न हो। फिलहाल बीजेपी की मां दुर्गा की भगवा प्रतिमा को लेकर चर्चा तेज हो गयी है।
यह भी पढ़े:-यहां पर सपा व बसपा के साथ कांग्रेस को लग झटका, हजारों मुस्लिम महिलाओं के इस कदम से खुश हुई बीजेपी

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश