15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुंवारी कन्याओं के लिए खास है इस दिन की महाशिवरात्रि, राशि के हिसाब से करें दान मिलेगा यह लाभ

इस बार यह त्योहार 13 फरवरी और 14 फरवरी को मनाया जाएगा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 13 Feb 2018, 8:25 AM IST

Mahashivratri 2018

शिवरात्रि 2018

वाराणसी.शिवरात्रि भगवान शिव का विशेष पर्व माना जाता है। इस बार यह त्योहार 13 फरवरी और 14 फरवरी को मनाया जाएगा। 2018 में 13 फरवरी को मनाए जाने वाले इस पर्व पर शिव पूजन के साथ ही कई चीजों को महत्‍व बताया गया है। महाशिवरात्रि का व्रत जहां पुण्‍य दिलाने वाला होता है, वहीं इस दिन रुद्राभिषेक की भी बड़ी महिमा बताई गई है। महाशिवरात्र को विवाह का अति उत्तम मुहूर्त माना जाता है। ऐसी लड़कियां विवाह के बाद अखंड सौभाग्यवती होती हैं और इनका वैवाहिक जीवन बहुत ही सुखद होता है। आपसी सामंजस्य और विवाह के बाद प्रबल भाग्योदय होता है। इस दिन विवाह करने से राहु , मंगल और शनि से संबंधित सारे दोष स्वतः समाप्त हो जाते हैं। इस दिन विवाह करने वाले दंपत्ति को पूरा जीवन भगवान शिव आशीर्वाद बनाये रखते हैं। इस दिन विवाह करने वालों को महाशिवरात्रि का व्रत प्रत्येक वर्ष रखना चाहिए।

वैसे शास्‍त्रों में दान का काम भी राशि के हिसाब से करने की सलाह दी गई है। वाराणसी के ज्योतिषाचार्य के अनुसार हर राशिफल के हिसाब से अलग प्रभाव पड़ता है। कुंवारी कन्याओं के लिए इस बार की शिवरात्री बहुत शुभ है। अगर इस राशि की कन्याएं राशि के हिसाब से इन चीजों का दान करें तो उन्हें मनचाहा वर मिलेगा।


मेष- इस राशि वाले भक्तों को गेहूं, गुड़ और शहद दान करना चाहिए। ये दान देने से लाभ होता है।

वृष- इस राशि वाले भक्तों को चावल, चीनी और इत्र का दान करना चाहिए।

मिथुन- इस राशि वाले भक्तों को वस्त्र,अन्न और हरी वस्तुओं का दान करना चाहिए।

कर्क- इस राशि वाले भक्तों को चावल, चीनी और सफेद वस्त्र का दान करना चाहिए।

सिंह- इस राशि वाले भक्तों को गेहूं, गुड़ और मीठे लड्डू का दान करना चाहिए।

कन्या- इस राशि वाले भक्तों को वस्त्र,अन्न और हरी वस्तुएं का दान करना चाहिए।

तुला- इस राशि वाले भक्तों को इत्र, चावल और सफेद वस्त्र आदि का दान करना चाहिए।

वृश्चिक- इस राशि वाले भक्तों को शहद, लाल वस्त्र और गेहूं आदि का दान करना चाहिए।

धनु- इस राशि वाले भक्तों को धार्मिक पुस्तक, कलम और अन्न का दान करना चाहिए।

मकर- इस राशि वाले भक्तों को तिल, काले वस्त्र और अन्न दान करना चाहिए।

कुंभ- इस राशि वाले भक्तों को तिल, तेल और काले वस्त्र का दान करना चाहिए।

मीन- इस राशि वाले भक्तों को धार्मिक पुस्तक, कलम और अन्न आदि का दान करना चाहिए।