19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / एबीवीपी के लिए चुनौती बना यहां का चुनाव, प्रत्याशी चयन में संघ करना चाहता था हस्तक्षेप

एबीवीपी के लिए चुनौती बना यहां का चुनाव, प्रत्याशी चयन में संघ करना चाहता था हस्तक्षेप

इलाहाबाद छात्रसंघ चुनाव में हो चुकी है किरकिरी,जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 6 Oct 2018, 6:01 PM IST

RSS

RSS

वाराणसी. बीजेपी या उससे जड़े चुनाव लडऩे वाले संगठनों में टिकट बंटवारे को लेकर संघ का दबाव रहता है। अधिकृत रुप से यह बात समाने नहीं आती है लेकिन इस सच्चाई को सभी जानते हैं। माना जाता है कि संघ का आशीर्वाद है तो बड़े से बड़े नेता का टिकट कट सकता है लेकिन काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी के पैनल ने सभी को चकित कर दिया है। संघ के पैरवी के बाद भी खास प्रत्याशी को टिकट नहीं देकर एबीवीपी ने परिसर में सबसे अधिक सक्रिय छात्रनेता को टिकट देकर मजबूत दावेदारी पेश की है। छात्रसंघ चुनाव परिणाम से पता चलेगा कि संघ का अनुमान ठीक था या फिर एबीवीपी ने सही निर्णय लिया।
यह भी पढ़े:-महागठबंधन का डर, पीएम मोदी यूपी नहीं इस राज्य से लड़ सकते हैं चुनाव

काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुनाव में मुख्य रुप से समाजवादी छात्रसभा व एबीवीपी में ही टक्कर होती है। कांग्रेस से जुड़े राष्ट्रीय छात्र संगठन ने भी अपना प्रत्याशी खड़ा करके अपनी दमदारी दिखायी है। इसके चलते इस बार परिसर में त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। एबीवीपी ने अध्यक्ष पद पर विकास पटेल को प्रत्याशी बनाया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर प्रीत सौरभ मिश्रा, महामंत्री पद पर अंशु कुमार मिश्रा व पुस्तकालय मंत्री पद पर विनय मौर्या को पैनल में शामिल किया गया है। समाजवादी छात्रसघ ने अंबिका प्रसाद को अध्यक्ष, पवन कुमार यादव को उपाध्यक्ष, दिग्वंत पांडेय को महामंत्री व रोशन कुमार राय को पुस्तकालय मंत्री पर टिकट दिया है। राष्ट्रीय छात्र संगठन ने अध्यक्ष पद पर वीरेन्द्र कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष पद पर राजन कुमार यादव, महामंत्री पद पर स्वामीनाथ भास्कर व पुस्तकालय मंत्री पद पर आकाश गुप्ता को टिकट दिया था। गलत नामांकन फार्म भरने के लिए स्वामीनाथ भास्कर को नाम इस सूची से कट गया है।
यह भी पढ़े:-काशी विद्यापीठ में ढोल-नगाड़े संग नामांकन जुलूस, सुरक्षा के रहे कड़े बंदोबस्त

एबीवीपी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को लेकर नाराज है संघ!
संघ से जुड़े एक व्यक्ति राजमंगल पांडेय को अध्यक्ष पद का टिकट देना चाहते थे जो इस समय निर्दल ही चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि एबीवीपी ने विकास पटेल को प्रत्याशी बना दिया है। इसको लेकर बीती रात काफी देर तक पंचायत हुई। संघ के जुड़े कई लोगों ने एबीवीपी पर दबाव बनाया लेकिन सफलता नहीं मिल पायी। दोनों प्रत्याशी में कौने अधिक वोट पाकार अपनी दावेदारी को साबित करता है यह तो समय ही बतायेगा। इतना तो साफ है कि यदि इस चुनाव में एबीवीपी प्रत्याशियों को झटका लगा तो संघ भी अपना बदला ले सकता है। इलाहाबाद चुनाव में एबीवीपी को मिली हार के बाद सभी की निगाहे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ छात्रसंघ चुना पर लगी हुई है। अब देखना है कि लोकसभा से पहले यह चुनाव बीजेपी व सपा के लिए कैसा साबित होता है।
यह भी पढ़े:-बीजेपी विधायक रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी के बेटे ने पीएम व सीएम के खिलाफ किया अपशब्दों का प्रयोग, ऑडियो वायरल, मुकदमा दर्ज