11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस बूथ पर तोडफ़ोड़, दरोगा की वर्दी पर थूकी पान की पीक

अराजक तत्वों पर नहीं दिख रहा पुलिस का खौफ, हंगामे की जानकारी मिलते ही पहुंची थी कई थानों की फोर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 10 Oct 2019, 2:21 PM IST

Banaras Police

Banaras Police

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्ती के बाद भी अराजक तत्वों के हौसलों में कमी नहीं आयी है। प्रदेश में हो रहे ताबड़तोड़ अपराध से पुलिस पहले ही बैकफुट पर चली गयी है। ऐसे में पुलिस पर ही हमला हो जाये तो समझा जा सकता है कि कानून व्यवस्था की क्या हालत है। सारनाथ थाना क्षेत्र के पंचक्रोसी चौराहे पर बने पुलिस बूथ पर मनबढ़ों ने तोडफ़ोड़ करने साथ ही चौकी प्रभारी से हाथापाई की। मनबढ़ों की हिम्मत इतनी बढ़ गयी कि उन्होंने दरोगा की वर्दी पर पान की पीक थूक दी। वरिष्ठ अधिकारियों को जैसे ही घटना की जानकारी मिली वहां पर कई थानों की फोर्स पहुंच गयी। पुलिस ने मौके से ही एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि २० अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़े:-रावण, दशरथ, कैकेयी व वैद्य की पिटाई, हवाई फायरिंग करते हुए दौड़ाया

पंचक्रोसी के रुप्पनपुर के राजनाथ राजभर अपने परिवार के साथ बाइक पर मेला देखने के लिए निकले थे। घर लौटते समय पंचक्रोसी चौराहे पर वीरेन्द्र यादव को उनकी बाइक से हल्की टक्कर लग गयी। इसके बाद दोनों लोगों में विवाद हो गया। वहां मौजूद लोगों ने बीचबचाव करके मामले को सुलझा दिया। इसके बाद राजनाथ सीधे वीरेन्द्र के घर गये और परिजनों से घटना की शिकायत की। इस बात को लेकर वीरेन्द्र के परिजन व राजनाथ में बहस हो गयी। राजनाथ का आरोप है कि इसके बाद वीरेन्द्र व उसके परिजन घर पर आये और मारपीट करने लगे। बचने के लिए राजनाथ का परिवार भाग कर पंचक्रोसी पुलिस चौकी पर पहुंच गया। पीछे-पीछे वीरेन्द्र का परिवार भी वहां पर आया और पुलिस के सामने ही मारपीट करने लगा। बूथ पर मौजूद एसआई संतोष यादव ने वीरेन्द्र को रोकने का प्रयास किया। इस पर मनबढ़ ने दरोगा की वर्दी पर पान की पीक थूक दी। आरोप है कि वीरेन्द्र यादव के साथियों ने पुराना पुल चौकी इंचार्ज का पकड़ लिया और मारपीट भी की। इसके बाद पुलिस बूथ के बाहर रखी कुर्सियों को तोड़ दिया। पुलिस के साथ मारपीट की जानकारी मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और वीरेन्द्र को गिरफ्तार कर लिया। घायल दरोगा संतोष यादव के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े:-पुष्पेन्द्र यादव एनकाउंटर को लेकर इस समाज का सबसे बड़ा विरोध, कहा होती रही हत्या तो कौन उठायेगा पुष्पक विमान