30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
गुजरात चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान
Play video

गुजरात चुनाव को लेकर केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल का बड़ा बयान

बनारस में टेलिमेडीसिन सेंटर का उद्घाटन करने के बाद मीडिया से की बात, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Dec 2017, 3:29 PM IST

वाराणसी. केन्द्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को गुजरात चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में टेलीमेडीसिन सेंटर का शुभारंभ करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी गुजरात नहीं देश के नेता हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी मेयर ने संस्कृत में शपथ लेकर बदल दिया नगर निगम का इतिहास


केन्द्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने गुजरात चुनाव परिणाम के प्रश्र पर कहा कि अभी तक वहां पर जैसी सरकार बनती आयी है वैसी ही सरकार इस बार बनेगी। गुजरात की जनता मजबूती के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ खड़ी है। गुजरात चुनाव का जब परिणाम आयेगा तब जीत का डंका बज जायेगा। महंगाई के प्रश्र का सीधा उत्तर नहीं दिया। अनुप्रिया पटेल ने का कि जनता ने सरकार को पांच साल को बहुमत दिया है अभी सरकार बने बहुत अधिक दिन नहीं हुए है। सरकार ने इतने समय में बहुत काम किया है जो जनता के सामने आ चुका है जल्द ही और चीजे भी सबके सामने आ जायेगी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी की मेयर का बड़ा ऐलान, वंदे मातरम के साथ होगी सदन की शुरूआत

अपना दल ने नहीं लड़ा था निकाय चुनाव
यूपी चुनाव के पहले बीजेपी व अपना दल में गठबंधन हुआ था। इसके बाद निकाय चुनाव में बीजेपी के दोनों सहयोगी दल सुभासपा व अपना दल ने निकाय चुनाव में बीजेपी से सीट मांगी थी। सीटों पर सहमति नहीं बनने के चलते सुभासपा ने निकाय चुनाव ही लडऩे से इंकार कर दिया था। निकाय चुनाव से पहले सार्वजनिक कार्यक्रम में अपना दल सोहनलाल के नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी सरकार पर निशाना साधा था जबकि सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निकाय चुनाव लड़ा था और उनके प्रत्याशियों को हार मिली थी। अनुप्रिया पटेल ने गुजरात चुनाव में जिस तरह से बीजेपी का समर्थन किया है उससे साफ हो जाता है कि दोनों दलों का गठबंधन अभी मजबूत है।
यह भी पढ़े:-पीएम नरेन्द्र मोदी की बनारस को बड़ी सौगात, काशी विश्वनाथ टेलीमेडिसिन सेंटर का हुआ उद्घाटन

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश