4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
नये साल में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी के मंत्री ने दी गरीब मरीजों को बड़ी सौगात
Play video

नये साल में पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीएम योगी के मंत्री ने दी गरीब मरीजों को बड़ी सौगात

राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन, जानिए क्या है कहानी
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 1 Jan 2018, 4:44 PM IST

वाराणसी. पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में सीएम योगी ने गरीब मरीजों को बड़ी सौगात दी है। नये साल के पहले दिन सोमवार के राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में दो डायलिसिस मशीन का उद्घाटन किया है, जिसके बाद किडनी की बीमारी से पीडि़त गरीब मरीजों को बड़ी राहत मिल जायेगी।
यह भी पढ़े:-बीजेपी ने जीत ली हारी हुई बाजी, कांग्रेस की कमजोरी के चलते इस सीट पर मिली हार


राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने अपने कोटे से मरीजों को यह सुविधा दी है। खास बात है कि हीमो डायलिसिस मशीन दी गयी है, जिससे गरीबों को प्राइवेट अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी होगी। शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में पूर्वांचल के जिलों के अतिरिक्त बिहार से भी मरीज आते हैं यहां पर पहले से ही डायलिसिस मशीन की संख्या बढ़ाने की मांग हो रही है। पूर्व जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने एक मशीन दी थी, जिससे डायलिसिस होती थी लेकिन मरीजों की संख्या को देखते हुए एक मशीन काफी नहीं थी। राज्यमंत्री डा.नीलकंठ तिवारी ने दो और मशीन दी है, जिससे अब मशीनों की संख्या तीन हो गयी है। मंडलीय अस्पताल में डायलिसिस करने के लिए मात्र ५०० रुपये ही शुल्क लगता है।
यह भी पढ़े:-सपा के अंतिम किले को ध्वस्त करने में जुटी बीजेपी, दे सकती बड़ा झटका

दीनदयाल राजकीय अस्पताल में है १० मशीन
दीनदयाल राजकीय अस्पताल में १० मशीन काम कम रही है, जिसके बाद भी मरीजों की लंबी लाइन लगती है। डायलिसिस कराने के लिए किसी मरीज का रजिस्ट्रेशन हो जाता है और मरीज एक बार डायलिसिस करा लेता है तो उससे निश्चित समय के बाद फिर आना होता है इसके चलते नये मरीजों को डायलिसिस कराने का कम मौका मिलता है। ऐसे में शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय अस्पताल में दो और मशीन चालू हो जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। नये साल के पहले दिन ही गरीब मरीजों को सौगात मिलने से सभी लोगों में खुशी व्याप्त है। उद्घाटन के समय जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़े:-बाहुबली राजा भैया ने करायी बाहुबली मुख्तार व बृजेश में दोस्ती, जरायम की दुनिया में मचा हड़कंप