31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा
Play video

सीएम योगी सरकार ने नहीं बनवायी सड़क तो यूपी के कैबिनेट मंत्री ने कड़ी धूप में खुद चलाया फावड़ा

बेटे के रिस्पेशन में आयेंगे यूपी के मंत्री व विधायक, दो माह पहले ही दिया था सड़क बनाने के लिए प्रार्थना पत्र
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 23 Jun 2018, 2:40 PM IST

वाराणसी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने जब सड़क नहीं बनवाई तो कैबिनेट मंत्री ने खुद ही धूप में फावड़ा चलाया। बेटे के रिस्पेशन में बीजेपी के मंत्री से लेकर विधायक तक को आना है। खराब कच्ची सड़क होने के कारण वाहनों के आने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते कैबिनेट मंत्री को खुद ही कच्ची सड़क को ठीक करना पड़ा।
यह भी पढ़े:-Patrika Special Story-बेटी ने चुनाव जीत कर पूरा किया था पिता का बड़ा सपना, आज राजनीति में दिखा रही दम


बीजेपी के सहयोगी दल व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बड़े बेटे की २१ जून में मऊ में शादी हुई थी। यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे का २४ जून को प्रीतिभोज है। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस के ग्राम फत्तेहपुर (खौदा), पोस्ट करौना स्थित आवास से रिस्पेशन होना है। सुभासपा के अनुसार रिस्पेशन के लिए अमित शाह से लेकर सीएम योगी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, अखिलेश यादव, शिवपाल यादव सहित कई मंत्री व विधायक को बुलाया गया है। इतने वीवीआईपी आने हैं तो घर तक आने की सड़क भी अच्छी होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि शशिप्रताप सिंह ने बताया कि दो माह से घर के पास सड़क बनाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया जा रहा है लेकिन आज तक सड़क नहीं बन पायी। इसके चलते कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर को खुद ही फावड़ा उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि के आवास के सामने यह हाल है तो प्रदेश की जनता किस स्थिति में रह रही होगी। यह कहना कठिन नहीं है।
यह भी पढ़े:-BJPका PDP से गठबंधन तोड़ने से नये सियासी समीकरण का हुआ जन्म, इस सहयोगी दल की बढ़ सकती है परेशानी

नहीं की धूप की परवाह, सहयोगियों ने भी दिया साथ
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने तीखी धूप की परवाह नहीं की है और जब सड़क ठीक करने के लिए फावड़ा चलाने लगे तो उनके समर्थक भी जुट गये। सभी लोग मिल कर कच्ची सड़क को ठीक करने लगे हैं। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ हो गयी थी। रिस्पेशन में २४ घंटे से कुछ अधिक ही समय बचा है ऐसे में अब सड़क निर्माण होने की संभावना बेहद कम है।
यह भी पढ़े:-असलहा सटा कर चेन स्नेचिंग का वीडियो वायरल होने के बाद बदल लिया था हुलिया, क्राइम ब्रांच ने खोज निकाला

तल्ख हो रहे बीजेपी व सुभासपा के रिश्ते
बीजेपी व सुभासपा के रिश्ते तल्ख हो रहे हैं। हाल में ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने अजगरा से सुभासपा के विधायक कैलाश सोनकर को चोर बोल दिया था जिसके बाद से दोनों दलों के बीच जुबानी जंग तेज हो गयी थी। सीएम योगी आदित्यनाथ से लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या प्रदेश की सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त करने का दावा करते रहते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि यूपी के कैबिनेट मंत्री को खुद ही सड़क बनाने के लिए फावड़ा चलाना पड़ता है।
यह भी पढ़े:-अमर सिंह का अखिलेश यादव पर निशाना, कहा फिर नहीं मानी मुलायम सिंह की बात, आजम खां पर भी दिया बयान