15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले मैं क्या बीजेपी के लिये दरी बिछाने के लिये हूं
Play video

योगी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बोले मैं क्या बीजेपी के लिये दरी बिछाने के लिये हूं

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर दिया विवादित बयान, बताया आपने कार्यक्रमों में क्यों नहीं लगाते बीजेपी का झण्डा।
Google source verification

बलिया. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री और भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर बीजेपी को लेकर ऐसा बयान दिया है कि जिस पर विवाद हो सकता है। ओम प्रकाश राजभर की पार्टी भासपा की ओर से 24 फरवरी शनिवार को बलिया में मुस्लिम सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने शिरकत की।

 

कार्यक्रम के बाद उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान मीडिया ने बीजेपी का सहयोगी और उसी सरकार में होने के बावजूद अपनी सभाओं में भाजपा का झण्डा न लगाने को लेकर सवाल किया। इसके जवाब में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि तो क्या मैं भाजपा के लिये दरी बिछाउं। उन्होंने कहा कि मेरी बनारस, चंदौली समेत कई सभाएं हुईं, पर किसी में भाजपा का झण्डा नहीं लगा।

 

जब भाजपा हमारी पार्टी का झण्डा नहीं लगाती तो मैं क्यों लगाउं। हालांकि साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि 209 में वह भाजपा के साथ ही रहेंगे और नरेन्द्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर हुए सवाल पर कहा कि अगर कोई झोला लेकर स्कूल चला रहा है तो ये खिलवाड़ है। 12 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी तो इसकी जिम्मेदारी भी शिक्षकों की है।
by Amit Kumar

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश