28 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
सुरेश प्रभु ने कहा देश को समस्याओं से मोक्ष दिलाने के लिए काशी से योजना का किया शुभारंभ
Play video
Hindi News / Uttar Pradesh / Varanasi / Videos / सुरेश प्रभु ने कहा देश को समस्याओं से मोक्ष दिलाने के लिए काशी से योजना का किया शुभारंभ

सुरेश प्रभु ने कहा देश को समस्याओं से मोक्ष दिलाने के लिए काशी से योजना का किया शुभारंभ

पांच राज्यों के छह जिलों की जीडीपी तीन से चार प्रतिशत तक बढ़ाने की तैयारी,
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 3 Sep 2018, 8:16 PM IST

वाराणसी. देश के पांच राज्यों के छह जिलों की जीडीपी तीन से चार प्रतिशत तक बढ़ायी जायेगी। जिलों की जीडीपी बढऩे से सीधा फायदा देश की जीडीपी को होगा। इसके लिए उस जिले की कृषि, सर्विसेस व मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा दिया जायेगा। पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र पहुंचे केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने देश भर के लिए इस योजना को लांच किया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने योजना से जुड़ी जानकारी दी।
यह भी पढ़े:-अखिलेश यादव ने चला यह दांव तो फुस्स हो जायेगा शिवपाल यादव का सेक्युलर मोर्चा

उन्होंने बताया कि योजना लागू करने से पहले छह माह तक तैयारी की गयी है इसके बाद ही योजना को जमीन पर उतारा जा रहा है। योजना के नाम पर कहा कि अभी कोई नाम नहीं रखा गया है जल्द ही अच्छा सा नाम रखा जायेगा। यूपी में बनारस के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर, हिमाचल के सलोन, आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम और महाराष्ट्र के रत्नागिरी व सिंधुदुर्ग में सबसे पहले योजना शुरू की जा रही है। मीडिया से बात करने के बाद केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कमिश्ररी सभागार में बैठक भी ली। बैठक में कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि छह जिलों में यह योजना पूरी तरफ सफल साबित होगी। इसके बाद देश के अन्य जिलों में इस योजना को चलाया जायेगा। नयी योजना में कृषि क्षेत्र को भी शामिल किया है जिसका सीधा लाभ किसानों को मिलेगा। किसानों की आमदनी बढऩे से हमारा कृषि क्षेत्र मजबूत होगा। केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देश में निवेश आता है हम जिलों को इतना सक्षम बना देंगे कि अब जिलों में सीधे निवेश में बढ़ोतरी हो। यह तभी संभव होगा जब जिले की जीडीपी तेजी से विकास करेगी। उन्होंने कहा कि सेवा क्षेत्र को बढ़ाने की जरूरत है। नयी योजना से औद्योगिक उत्पादन भी बढ़ेगा। एक जिले में कृषि, सेवा व औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार होगा तो जिले की जीडीपी में बढ़ोतरी तय है। केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि कोई भी अच्छा काम अच्छी जगह से किया जाता है तो सफलता मिलती है। लोग मोक्ष पाने के लिए काशी आते हैं उसी तरह हम देश की समस्याओं से मोक्ष पाने के लिए काशी से योजना का शुभारंभ कर रहे हैं।
यह भी पढ़े:-जो काम मायावती के एक दौरे में होता था वह सीएम योगी के 29 दौरों में नहीं हो पाया, इस रिपोर्ट ने दिखाया आईना

देश का सबसे पुरात्तन शहर है काशी
केन्द्रीय मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि देश का सबसे पुरात्तन शहर काशी है यहां पर अच्छे लोग रहते हैं और अच्छे लोग आते भी हैं। यहां पर भगवान का आशीर्वाद है और गंगा मैया भी यहीं पर है इसलिए काशी से योजना का शुभारंभ कर रहे हैं। हमे पूरा विश्वास है कि योजना सफल होगी और जिलो व राज्यों के साथ देश की जीडीपी में बढ़ोतरी होगी। जिला प्रशासन से कहा कि आप जितना अच्छा काम करेंगे। उतना अच्छा नतीजा मिलेगा।
यह भी पढ़े:-पांच बड़े कारण जो शिवपाल यादव को बनाते हैं बेहद खास, मुश्किल वक्त में भी सपा का बिगड़ने नहीं दिया था खेल