
वाराणसी. IPS ने दिखाया आईना तो मिर्जामुराद पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। बुधवार को पुलिस ने 9 कंटेनर व छह ट्रक से 641 मवेशी को बरामद कर 30 पशु तस्करों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने आगे भी ताबड़तोड़ कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़े:-आधी रात को जारी हुई थाना प्रभारी व एसओ की नयी सूची, पुलिस विभाग में हुआ बड़ा बदलाव
पशु तस्करी को लेकर मिर्जामुराद पुलिस पर बड़े आरोप लग रहे थे इसी बीच पशु तस्कर व थाने के कारखास का ऑडियो वायरल हो गया था जिसमे पशु से भरे वाहन को छुड़ाने के लिए सौदेबाजी हो रही थी। ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मामले की जांच प्रशिक्षु IPS व कैंट सीओ डा.अनिल कुमार को सौंपी दी थी। कैंट सीओ ने पशु तस्करी को लेकर ऐसी रिपोर्ट बनायी कि कारखास जेल में पहुंच गया और तत्काल थाना प्रभारी को निलंबित होना पड़ा। इसके बाद मिर्जामुराद पुलिस पर पुश तस्करों पर कार्रवाई का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया। पुलिस ने मुखबिरों का जाल बिछाया और बड़ा अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में खजूरी स्थित नेशनल हाईवे पर उन्नाव जा रहे मवेश लदे 9 कंटेनर व ट्रक को घेराबंदी करके रोका गया। तलाशी ली गयी तो इन ट्रकों व कंटेनरों में 641 पशु मिले। पुलिस ने 30 लोग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने इनके पास से 28 मोबाइल भी जब्त किया है। पुलिस ने जब कंटेनरों को खोला तो 100 पशु मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने तस्करों से पूछताछ के आधार पर आगे भी कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़े:-ITI कॉलेज में बनायी जाती थी अवैध शराब, बिहार तक होती थी सप्लाई
चंदौली, इलाहाबाद व वाराणसी के अन्य थानों में भी हो रही पशु तस्करी
चंदौली, इलाहाबाद व वाराणसी के सीमावर्ती पुलिस थानों में धड़ल्ले से पशु तस्करी का खेल जारी है। मिर्जामुराद पुलिस का ऑडियो वायलर होने से वही के लोग इस मामले में फंसे हैं जबकि अन्य थानों में आज भी खेल जारी है। पुलिस को निश्चित रकम देकर तस्कर आराम से पशु तस्करी कर रहे हैं। बड़ी बात है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पशु तस्करी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की बात कही है लेकिन पैसों की लालच में कुछ पुलिस थाने इस आदेश का उल्लंघन करने का मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
यह भी पढ़े:-मधुमेह है तो ऐसे करें इलाज, चंद दिनों में दूर होगी समस्या