30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वाराणसी
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर सुभासपा का पलटवार, कहा दलित होने के चलते किया गया अपमानित, करूंगा मानहानि का मुकदमा
Play video

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पर सुभासपा का पलटवार, कहा दलित होने के चलते किया गया अपमानित, करूंगा मानहानि का मुकदमा

70 साल बाद पहली बार शिलापट्ट पर नहीं लिखा गया क्षेत्रीय विधायक का नाम, पार्टी ने कहा हम देंगे आपका साथ
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 20 Jun 2018, 6:06 PM IST

वाराणसी. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय द्वारा सुभासपा के विधायक कैलाश सोनकर को चोर कहने के प्रकरण ने अब तूल पकड़ लिया है। बुधवार को सुभासपा के विधायक ने सर्किट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस करके कहा कि दलित होने के चलते ही मुझे अपमानित किया जा रहा है। मैन हमेशा से ही चंदौली सांसद व बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान किया था लेकिन मुझे नहीं पता था कि बिना किसी कारण इस तरह अपमानित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इसे मामले को लेकर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी।
यह भी पढ़े:-इसलिए बीजेपी की कम नहीं हो रही ताकत, सपा, बसपा व कांग्रेस नहीं करते हैं यह काम



कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा के अजगरा से विधायक कैलाश सोनकर ने कहा कि मेरे उपर सब्सिडी वाले लोन को लेकर जो घोटाले करने के आरोप लगाये जा रहे हैं वह सब गलत है। आरोप लगाये जा रहे हैं कि 600 करोड़ का घोटाला कर दिया है जो लोग आरोप लगा रहे हैं उनका कोई राजनीतिक वजूद नहीं है। बीजेपी सरकार द्वारा घोटालों की जांच कराने के प्रश्र पर कहा कि जांच होनी चाहिए। जांच के बाद ही सही बात सामने आयेगी। उन्होंने कह कि 55 साल के जीवन में मेरे खिलाफ आरोप नहीं लगे थे लेकिन विधायक बनने के डेढ़ साल बाद ही लोग आरोप लगाने लगे हैं। राजनीतिक साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य होता है और 70 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ होगा कि शिलापट्ट पर विधायक का नाम नहीं है। मैने अपने क्षेत्र के विकास के लिए बहुत काम किया है इसके बाद भी दलित होने के चलते ही मेरे साथ ऐसा बर्ताव किया जा रहा है। बताते चले कि अजगरा में उद्घाटन समारोह के दौरान डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय ने सुभासपा के विधायक को चोर कहा था इसके बाद ही सुभासपा ने पलटवार किया है।
यह भी पढ़े:-डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के सामने ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने सहयोगी दल के विधायक को कहा चोर

क्रास वोटिंग करता तो नहीं जीतता9 वां प्रत्याशी
सुभासपा के विधायक पर राज्यसभा में बीजेपी प्रत्याशी को वोट नहीं देने के आरोप पर कहा कि यह गलत है यदि मैं क्रास वोटिंग करता तो बीजेपी का 9 वां प्रत्याशी नहीं जीत सकता था। अपना दल व सुभासपा के कारण ही बीजेपी को यूपी में 325 सीट मिली है लेकिन चुनाव जीतने के बाद बीजेपी जाति के आधार पर मेरा उत्पीडऩ करने में लगी है। बीजेपी गठबंधन से अलग होने के प्रश्र पर कहा कि यह निर्णय ओमप्रकाश राजभर या बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ही ले सकते हैं।
यह भी पढ़े:-बीजेपी के सहयोगी दल के विधायक पर फिर लगा सैकड़ों करोड़ के भ्रष्ट्राचार का आरोप, सिर मुंडवा कर जताया विरोध

सुभासपा ने कहा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सार्वजनिक रुप से माफी मांगे
ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि शशि प्रताप सिंह ने कहा कि हमारी मांग है कि इतनी निंदनीय टिप्पणी करने वाले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डा.महेन्द्रनाथ पांडेय को सार्वजनिक माफी मांगनी होगी। जिस तरह से हमारे विधायक को अपमानित किया गया है उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। तीन से चार दिन के अंदर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष माफी नहीं मांगते हैं तो सर्किट हाउस में धरना देने के लिए बाध्य होंगे। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी व अमित शाह को हस्तक्षेप करना होगा। उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर डा.महेन्द्रनाथ पांडेय आये हैं तक से बीजेपी तीन लोकसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में हार चुकी है यदि इन्हें नहीं हटाया गया तो लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी का जीतना कठिन होगा।
यह भी पढ़े:-जिला जेल से फिर मिला पांच मोबाइल, मिलीभगत से जारी है सलाखों के पीछे से अपराध

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश